hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : सैफ अली खान को शूटिंग सेट पर इस शख्स ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, अजय देवगन भी थे मौजूद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : सैफ अली खान को शूटिंग सेट पर इस शख्स ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, अजय देवगन भी थे मौजूद
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड : सैफ अली खान को शूटिंग सेट पर इस शख्स ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, अजय देवगन भी थे मौजूद

Vinayak Barot
Last updated: July 28, 2022 3:09 pm
Vinayak Barot
Published: July 28, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 28 जुलाई। अभिनेता व क्रिटिक केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खूब पोस्ट्स करते हैं। केआरके देश-विदेश से लेकर राजनीति और सिनेमा तक पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में कभी वो ट्रोल होते हैं तो कभी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का सपोर्ट मिलता है।

केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड और सेलेब्स पर वार करते रहते हैं, ऐसे में अब केआरके ने सैफ अली खान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। केआरके ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस में सैफ के शूटिंग सेट पर थप्पड़ पड़ने का जिक्र है। सोशल मीडिया यूजर्स केआरके के वीडियो पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

केआरके ने शेयर किया वीडियो

केआरके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक इंटरव्यू का छोटा सा क्लिप है, जिस में एक शख्स शूटिंग सेट पर सैफ अली खान को थप्पड़ मारने का जिक्र कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा, ‘टीनू भाई वैसे तो आपको सैफ अली खान की ऐसे दुनिया के सामने बेइज्जती नहीं करनी चाहिए, लेकिन आपने सही किया। वो यही डिजर्व करता है।’ बता दें कि जिस वक्त सैफ को थप्पड़ पड़ा था, उस वक्त शूटिंग सेट पर अजय देवगन भी सामने खड़े थे।

सैफ को पड़ा था थप्पड़

दरअसल इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वो एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा हैं और ये मुकेश खन्ना संग बातचीत के वीडियो का एक छोटा सा क्लिप है। वीडियो में टीनू कह रहे हैं, ‘सैफ जिंदगी में अगर आगे जाना है, तो उन टेक्नीशियनों की जरूर इज्जत करना, जो एक्टर्स को प्रेजेंट करते हैं। अगर आपको एक्टरों से रिस्पेक्ट नहीं है तो काम मत करो मेरे साथ, छोड़ दो पिक्चर, नवाब के बेटे हो मैंने बोला। बाप का दिया हुआ बहुत कुछ है, इंसल्ट मत करो। इतने बड़े सेट पर मैंने आपको झापड़ मारा, आपको अच्छा लगा? आप मुझे बताओ।’ देखें पूरा इंटरव्यू

कच्चे धागे का ही किस्सा

मुकेश खन्ना संग इंटरव्यू में टीनू ने वो पूरा किस्सा बताया, जिस वजह से उन्हें सैफ पर गुस्सा आया था। टीनू ने ये भी बताया कि बाद में सैफ ने आकर उनसे माफी मांगी थी। बता दें कि टीनू वर्मा जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो फिल्म कच्चे धागे थी। फिल्म में सैफ अली खान के साथ ही अजय देवगन, मनीषा कोइराला, नम्रता शिरोड़कर अहम किरदारों में नजर आए थे।1999 में रिलीज हुई इस न सिर्फ इस फिल्म को बल्कि इसके गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

You Might Also Like

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानें आज का रेट
दक्षिणी मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, 26 लोगों की मौत, 20 घायल
पीएम मोदी बोले – आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी
पीएम मोदी वोट डालने गुजरात पहुंचे, मां हीराबेन का लिया आशीर्वाद
कोरोना से राहत :  यूपी में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि घटी, अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी पाबंदी
TAGGED:ajay devgansaif ali khanSaif was publicly slapped
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अपराधराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

August 11, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?