न्यूयॉर्क, 11 सितम्बर। फ्लशिंग मेडोज के हार्ड कोर्ट पर बीती रात 1975 के बाद यह पहला मौका था, जब वरीयता क्रम की शीर्ष चार खिलाड़ियों के बीच यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल खेले गए। इनमें मौजूदा विश्व नंबर एक एरिना सबालेंका व दूसरे क्रम में एलेना रिबाकिना ने अपनी सीड से कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी और अब वे शनिवार को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
Current No. 1 vs the incoming No. 1.
For a US Open title 🏆 pic.twitter.com/srEEKJMepQ
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
पेगुला को सीधे सेटों में लगार सबालेंका लगातार चौथी बार फाइनल में
पिछले दो बार की चैम्पियन टॉप सीड बेलारूसवासी ने आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में जहां तीसरी वरीय अमेरिकी जेसिका पेगुला पर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी और एक घंटा 20 में 7-5, 6-2 की जीत से लगातार चौथी बार फाइनल में कदम रखने के साथ खुद को खिताबी हैट्रिक की देहरी पर ला खड़ा किया।
Aryna Sabalenka is into her FOURTH consecutive US Open final! pic.twitter.com/yqCM5X1nku
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
गॉफ के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद रिबाकिना पहली बार फाइनल में
वहीं दूसरी सीड कजाखस्तानवासी रिबाकिना ने 2023 की चैम्पियन व चौथी सीड अमेरिकी कोको गॉफ के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और दो घंटे नौ मिनट की कश्मकश 3-6, 6-4, 6-4 की जीत से पहली बार यहां फाइनल का टिकट पाया।
Elena Rybakina roars back and into the US Open women's singles final! pic.twitter.com/ipitXRsMux
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
सेरेना के बाद यहां हैट्रिक जमाने वाली पहली खिलाडी बन सकती हैं सबालेंका
देखा जाए तो 28 वर्षीय सबालेंका और उनसे उम्र में एक वर्ष छोटी रिबाकिना, दोनों ही खिताबी मुकाबले को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ेंगी। सबालेंका जहां लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर अमेरिकी सेरेना विलियल्स (2012-14) के बाद यहां हैट्रिक जमाने वाली पहली खिलाड़ी बन सकती हैं वहीं रिबाकिना की नजरें सत्र के दूसरे मेजर खिताब पर हैं, जो इसी वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में सबालेंका को हरा चुकी है।
Seryna 👯♀️ pic.twitter.com/t1Shm6gM5O
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
रिबाकिना के पास उपाधि के साथ नंबर एक रैंकिंग का दोहरा जश्न मनाने का मौका
दिलचल्प तो यह है कि रिबाकिना के पास दोहरा जश्न मनाने का अवसर रहेगा। दरअसल, वह सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही विश्व रैंकिंग में अपनी नंबर एक पोजीशन पक्की कर चुकी हैं और सोमवार को जारी होने वाली नवीनतम PIF WTA रैंकिंग में सबालेंका का 99 हफ्तों से चला आ रहा साम्राज्य खत्म कर 30वीं WTA विश्व नंबर एक खिलाड़ी जाएंगी। इसमें यदि 55 लाख अमेरिकी डॉलर की प्रथम पुरस्कार राशि व उपाधि भी हाथ आ गई तो यह सोने पे सुहागा होगा।
Six down, one to go.
Elena Rybakina will play for her first US Open title! pic.twitter.com/Rk6dGqDnzR
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
आपस की 17 मुलाकातों में सबालेंका 10-7 से आगे
आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार को अपराह्न चार बजे (भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि बाद 1.30 बजे) खेला जाने वाला फाइनल डब्ल्यूटीए टूर में दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच 18वां मुकाबला होगा। अब तक सबालेंका 10-7 से आगे हैं। साथ ही मेजर फाइनल में दोनों की यह तीसरी मुलाकात होगी। पिछली दो मुलाकातों में स्कोर 1-1 बराबर है।
Australian Open: Rybakina 🏆
Indian Wells: Sabalenka 🏆A third hard court final this year awaits in New York! pic.twitter.com/SIvsog005G
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
जेसिका पेगुला के खिलाफ सबालेंका की 10वीं जीत
सेमीफाइनल मुकाबलों की बात करें तो वर्ष 2023 के फाइनल में कोको गॉफ से हारने के बाद सबालेंका यहां अब तक 20 मैचों में अजेय हैं। उन्होंने 2024 के फाइनल और पिछले वर्ष सेमीफाइनल में पेगुला को हराने वाली एरिना ने इस बार भी कमोबेश आसान जीत दर्ज की। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन यहां लगातार छठा सेमीफाइनल खेल रहीं सबालेंका को दूसरा सेट जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी पर 10वीं जीत दर्ज की।
Aryna's secret? Sticking to the routine 👌 pic.twitter.com/VVYizOWhct
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
सबालेंका बोलीं – ‘मैं निश्चित रूप से खिताब जीतने के लिए बेताब हूं’
लगातार आठवें ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचीं ओपन युग की पहली खिलाड़ी (पुरुष या महिला) सबालेंका ने कहा, ‘मैं फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध थी। मैं निश्चित रूप से खिताब जीतने के लिए बेताब हूं। उन्होंने कहा, ‘शीर्ष पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। नंबर एक स्थान पर बने रहना मेरा लक्ष्य था, लेकिन अब मैं कुछ खास नहीं कर सकती। सत्र के बीच में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। एलेना ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और मुझसे नंबर एक स्थान छीन लिया।’
A moment here and moment there in a tough battle were the difference for Elena 🗣️ pic.twitter.com/xuv248glpC
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2026
गॉफ से पिछड़कर वापसी पर रिबाकिना ने ली गहरी सांस
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अधिक संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें पहला सेट जीतने वालीं गॉफ ने अंतिम दो सेटों में पिछड़ने के बाद वापसी करने की कोशिश की, लेकिन रिबाकिना ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया। रिबाकिना ने कहा, ‘मैंने गहरी सांस ली, खुद से सकारात्मक बातें करने की कोशिश की और खुद से कहा कि मुझे लड़ना होगा और अच्छी टेनिस खेलने की कोशिश करनी होगी।’
Friday's matchups at the US Open are set 🔒 pic.twitter.com/HxGcEV9hqc
— US Open Tennis (@usopen) September 10, 2026
पुरुष एकल सेमीफाइनल में ज्वेरेव-खाचानोव और शेल्टन-टियाफो आमने-सामने
उधर पुरुष एकल की बात करें तो दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को ही भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि बाद खेले जाएंगे। इस वर्ष फ्रेंच ओपन के रूप में करिअर की पहली मेजर उपाधि जीतने वाले मौजूदा विश्व नंबर एक जर्मन स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव को फ्लशिंग मेडोज के हार्ड कोर्ट पर अपने तीसरे सेमीफाइनल में विश्व नंबर 50 रूसी करेन खाचानोव से चुनौती मिलेगी तो वहीं आठवीं सीड बेन शेल्टन व 11वें वरीय फ्रांसेस टियाफो के रूप में दो अमेरिकी आमने-सामने होंगे। पिछले दौर में गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज को चौंकाने वाले विश्व नंबर नौ शेल्टन व टियाफो, दोनों का ही यह तीसरा मेजर सेमीफाइनल होगा और इन दोनों की मुलाकात से एक अमेरिकी का फाइनल में प्रवेश भी तय है।


