नई दिल्ली, 11 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष, कौशल गतिशीलता और जन-जन के संपर्क समेत भारत-रूस सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।
राजनीतिक और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी और पुतिन ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कौशल गतिशीलता और लोगों के बीच संपर्क से जुड़े क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने 9 से 11 सितम्बर तक भारत में पहली बार आयोजित रूस की अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘इनोप्रोम इंडिया’ का स्वागत किया और इसे द्विपक्षीय व्यापार तथा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
Delighted to meet President Putin in Delhi, less than two weeks after our meeting in Bishkek.
During today’s meeting we talked about:
Closer trade ties, including implementation of the Programme for Economic Cooperation 2030.
Cooperation in areas like infrastructure, energy,… pic.twitter.com/nLaMDxnDEc
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
दोनों नेताओं ने ‘इनोप्रोम इंडिया’ का किया दौरा
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और पुतिन ने ‘इनोप्रोम इंडिया’ प्रदर्शनी का दौरा किया और इसमें भाग लेने वाले हितधारकों से बातचीत की। प्रदर्शनी में भारत और रूस के औद्योगिक एवं कारोबारी सहयोग से जुड़े क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया।
PM @narendramodi together with President Putin visited the International Industrial Trade Fair "INNOPROM India" on the sidelines of the BRICS Summit. The exhibition is being held in India for the first time.
More than 130 Indian and Russian companies are represented in the… pic.twitter.com/FZ5hfdRizg
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 11, 2026
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श
दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर भारत-रूस सहयोग, विशेष रूप से भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत सहयोग को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र के संघर्षों समेत आपसी हित से जुड़े प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई।
समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर जोर
दोनों पक्षों ने इन संघर्षों के समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने दोहराया कि संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि भारत शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।
विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत
पीएम मोदी और पुतिन ने भारत-रूस की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत करने के लिए संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।
पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का दिया न्योता
राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया। शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से तय की जाएगी।
Presented President Putin with a Russian translation of the Thirukkural, which carries the eternal wisdom of the great Thiruvalluvar across languages and borders. pic.twitter.com/rvk3rRDnvg
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
पुतिन को रूसी भाषा में तिरुक्कुरल भेंट
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन के साथ बातचीत का वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह महान संत तिरुवल्लुवर की शाश्वत शिक्षाओं को भाषाओं और सीमाओं के पार पहुंचाता है।


