लोकसभा में बोले एस जयशंकर : अवैध एजेंटों के खिलाफ हो रही काररवाई

नई दिल्ली, 9 अगस्त। केंद्र सरकार ने कहा है कि अवैध एजेंट लोगों को विदेश भेज रहे हैं और सरकार को इसकी जानकारी है, इसलिए इस बारे में काररवाई की जा रही है तथा दोषियों को कड़ा दण्ड दिया जाएगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज लोकसभा में एक पूरक सवाल के जवाब में कहा कि विदेश भेजने के लिए जो एजेंट अवैध तरीके से काम कर रहे हैं और उनकी सूची सरकार के पास है, उसको लेकर काररवाई हो रही है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। अवैध रूप से युवाओं को विदेश के मामले में सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

जयशंकर ने कहा कि सरकार ने ऐप भी बनाया है जिसमें अधिकृत एजेंटों के बारे में जानकारी दी गई है हालांकि अवैध तरीके से विदेश भेजने की शिकायतें आ रही है और उनको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस में अवैध रूप से गये एक युवक के मारे जाने की सूचना है। कुछ और भी सूचनाएं हैं और इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

विदेश मंत्री का उनका कहना था कि रूस अवैध रूप से भेजे गए युवकों को वापस लाने की बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के कई मामले मिले हैं और सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के हैं। अन्य राज्यों से भी ऐसी शिकायतें मिली हैं और यह राष्ट्रीय हित का मामला है, इसलिए इस दिशा में सरकार संजीदगी से कम कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular