Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयRussia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस के रॉकेट हमले में तीन लोगों की...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस के रॉकेट हमले में तीन लोगों की मौत, सात अन्य घायल

टालीन, 10 अगस्त। यूक्रेन के जापोरीझिया शहर में बुधवार को रूस के एक रॉकेट हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिस स्थान पर हमला हुआ है वह यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के समीप स्थित है।

संयंत्र के आसपास गोलाबारी से यहां लगातार परमाणु दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय गवर्नर यूरी मालाश्को ने टेलीग्राम पर बताया कि हमले में एक आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इसी बीच, रूस के अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी मॉस्को में एक भीषण धमाके में रूसी सुरक्षाबलों के लिए ऑप्टिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी जमींदोज हो गई, जिसमें एक की मौत गई और लगभग 60 लोग घायल है।

रूसी अधिकारियों ने सर्गिएव पोसाद शहर में हुए विस्फोट का कोई कारण नहीं बताया है। इससे पहले, अधिकारियों ने दावा किया था कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने बीती रात मॉस्को को निशाना बनाने आए दो ड्रोन को मार गिराया। उनका दावा था कि यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर हमले की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments