hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा नेता एसटी हसन के बयान पर दिनेश शर्मा का पलटवार, कहा- एक्शन पर रिएक्शन होता है तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी सिलेक्शन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > सपा नेता एसटी हसन के बयान पर दिनेश शर्मा का पलटवार, कहा- एक्शन पर रिएक्शन होता है तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी सिलेक्शन
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सपा नेता एसटी हसन के बयान पर दिनेश शर्मा का पलटवार, कहा- एक्शन पर रिएक्शन होता है तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी सिलेक्शन

Revoi Editor
Last updated: January 8, 2026 12:48 pm
Revoi Editor
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन की विवादित टिप्पणी पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक्शन पर रिएक्शन होता है तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी सिलेक्शन है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “अगर रिएक्शन होगा तो सरकार के पास कठोर दंड देने का भी सलेक्शन है। यह फर्क नहीं पड़ता है कि हिंदू है या मुसलमान, कानून को हाथ में लेने वालों को ऐसा दंड मिलेगा कि तीन पीढ़ियां याद रखेंगी। अगर संवैधानिक कार्रवाई के बदले कोई असंवैधानिक तरीके से कानून को अपने हाथ में लेता है तो कानून के पास दंड के अधिकार भी मौजूद हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कानून यह नहीं कहता है कि अंधेरे या उजाले में नियमों का पालन हो, बल्कि वह कहता है कि नियमों का पालन हो और नागरिकों की भी सुरक्षा हो। प्रशासन ने सभी पहलुओं को समझने के बाद ही निर्णय लिया होगा।” सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर उठते सवालों को लेकर भी दिनेश शर्मा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “असल में सवाल यह है कि दंगा भड़काने वाले लोग कौन हैं। व्यक्ति कोई भी हो, अगर वह अपराध में संलग्न पाया जाता है तो निश्चित रूप से वह कानून के कटघरे में आएगा।”

इसी बीच, भाजपा सांसद ने अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का हर अनुमान गलत साबित होता है। इसी तरह भारत के संबंध में पाकिस्तान और चीन के अनुमान गलत साबित होते हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।” उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ी और यह 7.4 प्रतिशत से भी अधिक है। इसका मुख्य कारण मजबूत घरेलू मांग और निजी उपभोग थे। भारत की जीडीपी का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा निजी उपभोग से आता है। बढ़ते रोजगार और उपभोक्ता की भावना से ग्रामीण और शहरी मांगें मजबूत हुईं।

दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर शुरुआती खर्च बढ़ाया। सेवा के क्षेत्र में भी 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। यह भारत के लिए अद्भुत है। मुद्रास्फीति नियंत्रण और जीएसटी में सुधारों से उपभोक्ता और व्यवस्थाओं को राहत मिली, और कच्चे तेल की कीमतें कम होने जैसे कारकों के कारण देश की जीडीपी दर 7.4 प्रतिशत के आसपास रही। भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

You Might Also Like

दक्षिण कोरिया : राजधानी सोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान हादसा, 120 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास मूसलाधार बारिश, सुरक्षाकर्मियों ने करीब 4000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला
Russia-Ukraine War: रूस की यूक्रेन पर बड़ी जीत, अवदिवका शहर पर किया कब्जा
पहलगाम आतंकी हमला : सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए, जनता से सुराग देने की अपील
विहिप और बजरंग दल का नया अभियान – अब ‘धर्म प्रवास’ कर बताएंगे परिवार-संस्कृति बचाने का तरीका
TAGGED:counter attackDinesh sharmagovernmentharsh punishmentreaction to actionselectionSP leader ST Hasan
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी हिरोशिमा पहुंचे, जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 19, 2023
गृह मंत्रालय का आंकड़ा – तीन वर्षों में 13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं हुईं लापता, एमपी में सर्वाधिक केस
‘मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं होगी, सनकी प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, पटना पुलिस का खुलासा
रेलवे का नया नियम : ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड
રૂ.670 કરોડ સાથે માયાવતીની પાર્ટી ધરાવે છે સૌથી વધુ બેન્ક બેલેન્સ, BJP પાંચમા સ્થાને
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?