hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : यातना मामले में पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को राहत, अदालत ने बरी किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : यातना मामले में पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को राहत, अदालत ने बरी किया
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : यातना मामले में पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को राहत, अदालत ने बरी किया

Revoi Editor
Last updated: December 8, 2024 3:51 pm
Revoi Editor
Published: December 8, 2024
Share
SHARE

पोरबंदर, 8 दिसम्बर। गुजरात के पोरबंदर की एक अदालत ने हिरासत में यातना देने मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट को बरी कर दिया है और कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप को साबित नहीं कर सका। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश पंड्या ने शनिवार को पोरबंदर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) भट्ट को उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

इससे पहले भट्ट को जामनगर में 1990 में हिरासत में हुई मौत के मामले में आजीवन कारावास और 1996 में पालनपुर में राजस्थान के एक वकील को फंसाने के लिए मादक पदार्थ रखने से जुड़े मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। वह वर्तमान में राजकोट के केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ‘‘इन आरोपों को साबित नहीं कर सका’’ कि शिकायतकर्ता को अपराध कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल कर और धमकियां देकर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया गया था। अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं ली गई थी जो उस समय एक लोक सेवक था।

भट्ट और कांस्टेबल वजुभाई चाउ पर भारतीय दंड संहिता की धारा 330 (अपराध स्वीकार करवाने के लिए चोट पहुंचाना) और 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांस्टेबल वजुभाई की मृत्यु के बाद उसके खिलाफ मामले को खत्म कर दिया गया।

दोनों के खिलाफ यह मामला नारन जादव नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाया गया कि आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) और शस्त्र अधिनियम के मामले में अपराध कबूल करवाने के लिए पुलिस हिरासत में उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं।

You Might Also Like

पीएम मोदी 16 नवम्बर को 3 देशों के 6 दिवसीय दौरे पर जाएंगे, ब्राजील में G-20 समिट में लेंगे हिस्सा
Delhi Excise Policy Case: हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
ख्यातिनाम पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
आईपीएल 2023 : धीमे ओवर रेट पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के खिलाफ 12 लाख रुपये का जुर्माना
धनशोधन मामला: ईडी ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित परिसरों पर छापे मारे
TAGGED:custodial torture caseformer IPSgujaratRelief to Sanjeev Bhatt
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

शराबबंदी वाले बिहार मेंजहरीली शराब से हाहाकार, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, कई गंभीर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 14, 2022
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स ने पार किया 78000 का स्तर, निफ्टी 160 अंक मजबूत
ભારતમાં પ્રથમ વખત હાઈકોર્ટ સુનાવણીનું યૂ-ટ્યુબ પર લાઈવ પ્રસારણ થયું
महाराष्ट्र : नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कम्पनी में भीषण धमाका, 17 लोगों की मौत, 17 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
एशिया कप हॉकी : चीन पर 7-0 की एकतरफा जीत से भारत फाइनल में, गत चैम्पियन कोरिया से खिताबी मुलाकात आज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?