hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : राजीव कृष्ण नए डीजीपी नियुक्त, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी : राजीव कृष्ण नए डीजीपी नियुक्त, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : राजीव कृष्ण नए डीजीपी नियुक्त, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार

Revoi Editor
Last updated: June 1, 2025 1:15 am
Revoi Editor
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 31 मई। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद हुआ है, जिन्हें सेवा विस्तार देने से इनकार कर दिया गया था।

राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में से एक 56 वर्षीय राजीव कृष्ण अब उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह जून, 2029 में रिटायर होंगे। अब बीच में कोई उलटफेर नहीं हुआ तो राजीव कृष्ण की देखरेख में ही अब यूपी में अगले वर्ष पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।

1991 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस हैं राजीव कृष्ण

राजीव कृष्ण 1991 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में यूपी पुलिस में डीजी के पद पर तैनात हैं और डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत थे। वह 2004 में आगरा में एसएसपी के पद पर चर्चा में रहे थे। आगरा एसएसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था।

राजीव कृष्ण ने बीहड़ों में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ भी प्रभावी काररवाई की थी। सात अगस्त, 2007 को उन्हें डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया। नौ नवम्बर, 2010 को उन्हें आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया। एक जनवरी 2016 को राजीव कृष्ण को एडीजी बनाया गया। इसके बाद पिछली एक फरवरी को उन्हें डीजी के पद पर पदोन्नत किया गया।

लखनऊ के ही रहने वाले हैं राजीव कृष्ण

लखनऊ के ही रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 20 जून, 1969 को हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने 1991 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी के रूप में चयनित हुए।

यूपी में डीजीपी के ये आईपीएस दावेदार थे

यूपी में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने पर वर्ष 1990 बैच के आईपीएस डीजी होमगार्ड बीके मौर्या, एमके बशाल, दलजीत चौधरी, रेणुका मिश्रा, आलोक शर्मा डीजीपी पद के दावेदार थे। फिलहाल सीएम योगी ने इन सारे अधिकारियों के बारे में विचार-विमर्श करने के बाद राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाए जाने पर अपनी सहमति जताई।

You Might Also Like

Mulayam Singh Yadav : सैफई में नेताजी को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा जमावड़ा, आज होगा अंतिम संस्कार
नेपाल में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए तेज झटके
RBI Monetary Policy: लोन और EMI के बढ़ते बोझ से मामूली राहत, रेपो रेट में इस बार कोई बदलाव नहीं
गौतम अडानी की संपत्ति में 28.8 अरब डॉलर की वृद्धि, जल्द बन सकते हैं एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी
कांग्रेस का आरोप – संसद में सुरक्षा के मामले को भाजपा बेवजह दे रही राजनीतिक रंग
TAGGED:Prashant Kumar did not get extensionRajiv Krishna appointed new DGPUP gets new DGP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?