hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा – सचिन पायलट गद्दार हैं, वह कभी नहीं बन सकेंगे मुख्यमंत्री
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा – सचिन पायलट गद्दार हैं, वह कभी नहीं बन सकेंगे मुख्यमंत्री
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा – सचिन पायलट गद्दार हैं, वह कभी नहीं बन सकेंगे मुख्यमंत्री

Vinayak Barot
Last updated: November 24, 2022 5:30 pm
Vinayak Barot
Published: November 24, 2022
Share
SHARE

पाली, 24 नवम्बर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। गहलोत ने हालिया दिनों में गुरुवार को सचिन पायलट पर सबसे बड़ा हमला करते हुए उन्हें गद्दार तक कह दिया और दावा किया कि वह कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

कुछ समय से गहलोत सीधे सचिन पायलट से जुड़े सवालों के जवाब देने से बच रहे थे। लेकिन एनडीटीवी से बातचीत अशोक गहलोत फट पड़े और कहा, ‘एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता … ऐसा आदमी, जिसके पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने विद्रोह किया। उसने पार्टी को धोखा दिया, (वह) गद्दार हैं।’

अशोक गहलोत ने कहा, ‘यह भारत के लिए पहली बार था कि जब एक पार्टी अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को गिराने की कोशिश की। उस बगावत (2020) को भाजपा ने फंड किया था और उसके पीछे अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल थे।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पायलट ने दिल्ली में दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे। उन्होंने (पायलट सहित) दिल्ली में एक बैठक की।’

पायलट ने 2020 में 19 विधायकों सग कर दी थी बगावत

गौरतलब है कि वर्ष 2020 के मध्य में सचिन पायलट ने अपने 19 समर्थक विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। वह राजधानी के पास एक फाइव स्टार होटल पहुंच गए थे। कांग्रेस हाई कमान को पायलट ने सीधी चुनौती दी थी।

सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट 2018 के राजस्थान चुनाव कांग्रेस की जीत के साथ ही मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन उस समय गहलोत ने बाजी मार ली थी। पायलट को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा था। वर्ष 2020 में हुई बगावत के बाद पायलट को डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पुनिया बोले – ‘कांग्रेस राजस्थान खो रही, इसलिए गहलोत निराश‘

हालांकि, भाजपा ने गहलोत के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा, ‘कांग्रेस नेतृत्व अपने घर को व्यवस्थित करने में विफल रहा है। कांग्रेस राजस्थान खो रही है, इसलिए गहलोत निराश हैं। गहलोत अपनी विफलता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।”

‘भारत जोड़ो यात्रा‘ में शामिल हुए पायलट

फिलहाल अशोक गहलोत के तीखे प्रहारों के बीच सचिन पायलट आज ही मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ काफी देर पदयात्रा भी की। तीनों की साथ में सामने आई तस्वीर के बाद इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चर्चा के दौरान सचिन पायलट ने राजस्थान संकट को लेकर भी बातचीत की होगी। पायलट कैंप लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की मांग करते हुए सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा है।

You Might Also Like

खुदरा महंगाई दर 10 माह के निचले स्तर पर, 5.09 फीसदी से घट कर मार्च में 4.85 फीसदी पर पहुंची
भारत व यूरोपीय संघ की नई साझेदारी – समुद्री कचरे से होगी ग्रीन हाइड्रोजन की खोज
NEET-UG पेपर लीक केस : CBI ने सिविल इंजीनियर के बाद एम्स पटना के 4 एमबीबीएस छात्रों को किया गिरफ्तार
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने की इस्तीफा देने की घोषणा, नहीं लड़ेंगी चुनाव
पीएम मोदी ने जमुई से 6640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
TAGGED:Ashok GehlotCOngressRajasthan CMSachin Pilot is a traitor
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?