1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. अखिलेश यादव की घोषणा – कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव
अखिलेश यादव की घोषणा – कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव की घोषणा – कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

0
Social Share

कन्नौज, 24 नवम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को घोषणा की कि वह कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं खाली बैठा हूं तो क्या करूंगा? मैं चुनाव लड़ूंगा। हमारा काम चुनाव लड़ना है।’

अखिलेश के बाद पत्नी डिंपल ने संभाली की कन्नौज की कमान

अखिलेश यादव ने कहा कि वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। अखिलेश जब 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद उनकी पत्नी डिंपल यादव ने कन्नौज की कमान संभाली थी। लेकिन वर्ष 2019 में कन्नौज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने डिंपल को 12,353 वोटों से हरा दिया था।

2019 में डिंपल भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं

अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 में सहजता से दो लोकसभा सीटें कन्नौज और फिरोजाबाद जीती थीं। वह 17वीं लोकसभा में आजमगढ़ के लिए सांसद चुने गए हैं, लेकिन 18वीं विधानसभा में करहल विधानसभा सीट जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से फिर इस्तीफा दे दिया और मार्च, 2022 से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, जो उनके ससुर और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के कारण जरूरी हो गया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code