hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात चुनाव : पाटीदारों को मनाने में भाजपा कितनी सफल? जानें, ग्रामीण इलाकों के वोटर का मिजाज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > गुजरात चुनाव : पाटीदारों को मनाने में भाजपा कितनी सफल? जानें, ग्रामीण इलाकों के वोटर का मिजाज
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात चुनाव : पाटीदारों को मनाने में भाजपा कितनी सफल? जानें, ग्रामीण इलाकों के वोटर का मिजाज

Vinayak Barot
Last updated: November 24, 2022 4:54 pm
Vinayak Barot
Published: November 24, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 24 नवम्बर। गुजरात में 2022 का चुनाव वर्ष 2017 से काफी अलग है। पिछले चुनाव आरक्षण की मांग को लेकर पाटीदार आंदोलन की छाया में हुए थे। कांग्रेस ने ग्रामीण संकट को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना दिया था। यही वजह रही कि भाजपा गुजरात में साधारण बहुमत हासिल कर पाई जबकि कांग्रेस ने सीट शेयर के मामले में 1985 के बाद से राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कांग्रेस की सीटों की संख्या में सुधार की एक बड़ी वजह ग्रामीण इलाकों में दमदार प्रदर्शन था।

लेकिन इस चुनाव में ग्रामीण क्रोध हावी नहीं दिख रहा। भाजपा ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण और हार्दिक पटेल जैसे पाटीदार आंदोलन के नेताओं को पार्टी के साथ शामिल कर इन मुद्दों को अपने नियंत्रण में कर लिया है। हालांकि यह प्रश्न भी है कि किसानों के मुद्दे चुनाव अभियान पर इतने हावी क्यों नहीं हो रहे?

कृषि विकास से जुड़े आंकड़े खास उत्साहजनक नहीं

गुजरात के लिए कृषि विकास के आधिकारिक आंकड़े 2020-21 तक ही उपलब्ध हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020-21 में गुजरात में कृषि और संबद्ध गतिविधियां केवल 1.1% बढ़ी हैं। यह पिछले चुनाव 2017-18 के 9.2% के आंकड़े से काफी कम है।

गुजरात में ग्रामीण मजदूरी देश से अलग नहीं

गुजरात के लिए ग्रामीण मजदूरी डेटा सितम्बर, 2022 तक उपलब्ध है। ग्रामीण मजदूरी में गुजरात शेष भारत से बहुत अलग नहीं है। ग्रामीण मजदूरी पिछले कुछ महीनों से अखिल भारतीय स्तर और राज्य दोनों स्तरों पर कम हो रही है। इससे पता चलता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मंदी में है।

यह केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) का विस्तार करने के फैसले की वजह भी है। इसमें लाभार्थियों को दिसंबर तक अतिरिक्त 5 किलो खाद्यान्न दिया जाना है। चुनाव में इस बार ग्रामीण गुस्से में क्यों नहीं हैं, इसके लिए हमें गहराई में जाकर देखना होगा।

कपास और मूंगफली हो सकते हैं एक्स-फैक्टर

गुजरात में कृषि देश के अधिकतर राज्यों से बहुत अलग है। कपास और मूंगफली, ये दो फसलें गुजरात की कृषि अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 2011-12 और 2019-20 के बीच गुजरात में फसल उत्पादन के कुल मूल्य में इन दोनों फसलों की हिस्सेदारी 40% तक रही है। फसल उत्पादन के कुल मूल्य में इन दो फसलों के हिस्से की तुलना करें तो पता चलता है कि पहले काफी उतार-चढ़ाव हुआ है।

कपास व मूंगफली की कीमत उच्च स्तर पर

सीएमआईई के कमोडिटी प्राइस डेटा के अनुसार मूंगफली और कपास की प्रति क्विंटल कीमत अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। अक्टूबर, 2022 में मूंगफली की कीमत 5,857 रुपये प्रति क्विंटल तथा कपास की कीमत 7,876 रुपये प्रति क्विंटल थी। 2017 में जब पिछली बार गुजरात में विधानसभा चुनाव हुए थे, तब अक्टूबर 2017 में मूंगफली की कीमत 4,150 रुपए और कपास की कीमत 4,430 रुपए प्रति क्विंटल थी।

यानी अभी कीमत पांच साल पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। यह सिर्फ मंहगाई की वजह से नहीं है वरन अक्टूबर, 2017 में इन दोनों फसलों की कीमत पूर्व के इतिहास की तुलना में कम थी। यह संभावना है कि गुजरात के किसानों के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण फसलों की कीमतों में उछाल ने इन चुनावों में ग्रामीण गुस्से को शांत कर दिया है। ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे इस तर्क को साबित या खारिज करेंगे।

You Might Also Like

Y20 शिखर सम्मेलन में बोले सीएम योगी – अपनी सांस्कृतिक विविधता में एकता के बल पर भारत दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र
कांग्रेस का आरोप – हार्दिक पटेल बेईमान और अवसरवादी, पिछले 6 वर्षों से भाजपा के संपर्क में थे
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने जारी किया पहलगाम हमले के आतंकियों के पोस्टर, सेना ने तेज की कार्रवाई
जम्मू : कुलगाम में आतंकियों ने बैंक में घुसकर की मैनेजर की हत्या, 48 घंटे में आया दूसरा मामला
धोखाधड़ी के आरोपों पर बोले किरीट सोमैया – कभी 57 पैसे तक का गबन नहीं किया
TAGGED:BJPGujarat electionsPatidarsvoters in rural areas
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?