hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रेलवे ने उठाया सख्त कदम – अब वेटिंग टिकट के साथ AC और स्लीपर कोच में चढ़ने पर लगेगा भारी जुर्माना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रेलवे ने उठाया सख्त कदम – अब वेटिंग टिकट के साथ AC और स्लीपर कोच में चढ़ने पर लगेगा भारी जुर्माना
राष्ट्रीयहिन्दी

रेलवे ने उठाया सख्त कदम – अब वेटिंग टिकट के साथ AC और स्लीपर कोच में चढ़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

Revoi Editor
Last updated: July 12, 2024 2:21 am
Revoi Editor
Published: July 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 जुलाई। भारतीय रेलवे ने पहली बार वेटिंग टिकट को लेकर सख्त कदम उठाया है। इसके तहत गत एक जुलाई से लागू नए नियम के अब केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही AC और स्लीपर कोच में सफर कर सकेंगे। यदि कोई यात्री वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन के AC और स्लीपर कोच में चढ़ता है तो उसे न सिर्फ अगले स्टेशन पर उतार दिया जाएगा बल्कि उससे 250 से लेकर 440 रुपये तक भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसी क्रम में टिकट चेकिंग की प्रक्रिया में भी सुधार किया जाएगा।

रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि यदि कोई यात्री इन नए नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर भारी भरकम पेनाल्टी लगाई जाएगी और टीटी उसे बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतार देगा। इसके लिए ट्रेन में टिकट चेक करने वाले रेल कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

आरक्षित डिब्बों में वेटिंग टिकट पर यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

दूसरे शब्दों में कहें तो भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट पर रिजर्वेशन वाले डिब्बों में यात्रा करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में है, तो आप एसी या स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते, चाहे आपने टिकट स्टेशन की खिड़की से ऑफलाइन ही क्यों न खरीदा हो। इस तरह के टिकट पर भी अब रेलवे ने रिजर्व डिब्बों में यात्रा करने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय रिजर्व डिब्बों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लागू किया गया है। हालांकि इसका असर वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।

पहले ये था नियम

जुलाई से पहले भारतीय रेलवे का नियम था कि यदि किसी यात्री ने स्टेशन की खिड़की से वेटिंग टिकट खरीदा है, तो वह रिजर्व डिब्बों में भी बिना किसी असुविधा के यात्रा कर सकता था। यात्री के पास आगे एसी का वेटिंग टिकट है, तो वह एसी कोच में जा सकता था और यदि स्लीपर का वेटिंग टिकट है, तो स्लीपर डिब्बे में सफर कर सकता था। हालांकि, ऑनलाइन खरीदे गए टिकट पर पहले से ही रिजर्व कोच में यात्रा करने पर प्रतिबंध था क्योंकि ऑनलाइन टिकट यदि वेटिंग में रह जाता है तो वह अपने आप निरस्त हो जाता है।

नियम उल्लंघन पर 250-440 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा

रेलवे ने अपने आदेश में कहा है कि यदि अब कोई वेटिंग टिकट वाला यात्री रिजर्व कोच में सफर करता पाया जाता है तो उस पर 250 से लेकर 440 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और टीटी उसे बीच रास्ते में ही उतार सकता है। इसके अलावा, टीटी को यह अधिकार होगा कि वह यात्री को सामान्य डिब्बे में भेज सकता है। रेलवे ने यह नया आदेश हजारों यात्रियों की शिकायतों के बाद जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रिजर्व डिब्बों में वेटिंग टिकट वालों की बढ़ती भीड़ के कारण काफी असुविधा होती है।

 

You Might Also Like

एडीआर के ताजा विश्लेषण में खुलासा : राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने 2004-05 से 2020-21 के बीच अज्ञात स्रोतों से बटोरे 15,077 करोड़ रुपये
जयराम रमेश ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखी चिट्ठी, अरावली पहाड़ियों की ‘नई परिभाषा’ पर उठाए सवाल
यूपी चुनाव 2022 : पीएम मोदी आज वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे
बीआईएस 2025-26 : गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक योजना होगी लॉन्च
दिल्ली की अदालत का ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को जमानत देने से इनकार
TAGGED:do not travel with waiting ticketheavy fine will be imposedindian railwaysRailways took strict actiontravel on waiting ticket banned
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा सांसद गौतम गंभीर को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार ISIS से मिली जान से मारने की धमकी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 24, 2021
सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता पर SCBA सख्त : कोर्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया प्रसार पर गाइडलाइन की मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का आरोप- मोदी सरकार ने अन्नदाताओं से किए वादे तोड़े
જમ્મુની તવી નદીમાં પાણીનો પ્રવાહ તેજ બનતા 2 લોકો ફસાયાઃએરફોર્સે કર્યું રેસ્ક્યૂ ઓપરેશન
गुजरात के इन दो बड़े मंदिरों ने 200 किलो सोने को किया मोनेटाइज…बैंकों से मिली बड़ी रकम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?