hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रेलवे का बड़ा फैसला : त्योहारों के चलते 13 दिन तक दिल्ली-NCR के स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, जानें वजह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > रेलवे का बड़ा फैसला : त्योहारों के चलते 13 दिन तक दिल्ली-NCR के स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, जानें वजह
राज्यदिल्लीराष्ट्रीयहिन्दी

रेलवे का बड़ा फैसला : त्योहारों के चलते 13 दिन तक दिल्ली-NCR के स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, जानें वजह

Revoi Editor
Last updated: October 16, 2025 11:51 am
Revoi Editor
Published: October 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। त्योहारों के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली-NCR के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इससे स्टेशन पर आने वाले लोगों की संख्या को कंट्रोल करना आसान होगा और भीड़ के कारण होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म टिकट बंद करने का मकसद दिवाली-छठ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करना है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल 15 से 27 अक्टूबर तक लागू होगा और इसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध होगी। अधिकारी ने बताया कि त्यौहारों के दौरान भीड़ को कंट्रोल करने, टिकटिंग प्रक्रिया में आसानी और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

  • यहां-यहां नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

दिल्ली जंक्शन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
आनंद विहार टर्मिनल
गाजियाबाद जंक्शन
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अवधि के दौरान स्टेशन आने से पहले अपनी यात्रा योजनाओं को ध्यान में रखें और यदि संभव हो तो सिर्फ रेल टिकटधारी ही प्लेटफॉर्म पर आएं। इसके अलावा, रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने सामान और निजी सुरक्षा का ध्यान रखें और स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

  • दिल्ली से बिहार के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने दिल्ली से बिहार जाने वाले पांच प्रमुख रूटों की पहचान की है, जहां सबसे ज्यादा सीटों की मांग रहती है। इन रूटों में पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और समस्तीपुर शामिल हैं। इसी वजह से रेलवे ने इन रूटों पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस साल त्योहारों के लिए रेलवे ने पिछले साल की तुलना में दोगुनी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

उदाहरण के लिए, पिछले साल दिल्ली-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेनों के जरिए 280 ट्रिप्स चलाए गए थे, जबकि इस साल इसे बढ़ाकर 596 ट्रिप्स किया जा रहा है। इसके अलावा, पिछले साल दिल्ली-पटना के लिए एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी, जबकि इस बार दो स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो लगभग एक महीने में 65 ट्रिप्स पूरा करेंगी।

You Might Also Like

भारत में बुजुर्गों की आबादी 2050 तक दोगुनी होने की संभावना – यूएनएफपीए इंडिया प्रमुख
बॉलीवुड : नुसरत भरूचा की फिल्म ‘हुड़दंग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विक्की कौशल बोले- भाई तुम पर गर्व है
बिहार : नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, उसके बाद होगी NDA  विधायक दल की बैठक, इस बार गांधी मैदान में शपथ ग्रहण
महात्मा गांधी को ट्रेन से उतारने की घटना के 130 वर्ष पूरे होने पर डरबन पहुंचा आईएनएस त्रिशूल
कानपुर लैंबॉर्गिनी कार हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवम मिश्रा अरेस्ट, जानें पूरा मामला
TAGGED:13 daysdecisionDelhi-NCRFestivalsPlatform ticketrailwaysStations
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?