1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को ‘रोकने’ पर तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी
राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को ‘रोकने’ पर तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी

राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को ‘रोकने’ पर तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी

0
Social Share

कोलकाता, 18 मई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से रोकने के लिए यहां राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजभवन की एक महिला संविदा कर्मचारी ने छेड़छाड़ मामले में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था, जिसके बाद हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने में तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता महिला को दो मई को राजभवन से नहीं जाने देने के लिए अनुचित तरीके से रोकने पर तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम उस शाम उनकी भूमिका की जांच करेंगे।’’ महिला ने गत दो मई को राज्यपाल बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code