1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने की तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच नौका सेवाओं की शुरुआत, जानें क्या कहा…
प्रधानमंत्री मोदी ने की तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच नौका सेवाओं की शुरुआत, जानें क्या कहा…

प्रधानमंत्री मोदी ने की तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच नौका सेवाओं की शुरुआत, जानें क्या कहा…

0
Social Share

चेन्नई, 14 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत करते हुए इसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सेवा की शुरुआत की।

नौका तमिलनाडु के नागापट्टिनम बंदरगाह से द्वीप राष्ट्र में कांकेसंथुरई के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी। नौका सेवा नागापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है।

पीएम मोदी ने कहा, “इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपके साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं।

मोदी ने कहा कि नागपट्टिनम और आसपास के शहर लंबे समय से श्रीलंका सहित कई देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूमपुहार के ऐतिहासिक किले का उल्लेख प्राचीन तमिल साहित्य में एक केंद्र के रूप में किया गया है और पट्टिनापलाई और मणिमेगालाई जैसे संगम युग के साहित्य में भारत और श्रीलंका के बीच नौकाओं और दुकानों के आवागमन के बारे में बताया गया है।

उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ाती है। दोनों देशों के युवाओं के लिए अवसर भी पैदा करती है। उन्होंने 2015 में अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान दिल्ली और कोलंबो के बीच सीधी उड़ान शुरू करने और चेन्नई और जाफना के बीच उड़ानें फिर से शुरू करने को याद किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code