hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्‍ट्रपति कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए वीरता पुरस्‍कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राष्‍ट्रपति कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए वीरता पुरस्‍कार
राष्ट्रीयहिन्दी

राष्‍ट्रपति कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए वीरता पुरस्‍कार

Vinayak Barot
Last updated: November 23, 2021 9:45 pm
Vinayak Barot
Published: November 23, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 नवंबर। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में मंगलवार को दो चरणों में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। इनमें गलवान घाटी में जौहर दिखाने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र, सूबेदार संजीव कुमार को कीर्ति चक्र, पांच शूरवीरों को वीर चक्र और छह रणबांकुरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वीरता पुरस्कार पाने वाले भारत मां के वीर सपूतों में से सात को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।

LIVE: President Kovind presents Gallantry Awards at Defence Investiture Ceremony – 4 at Rashtrapati Bhavan https://t.co/fr5GfyIX4d

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 23, 2021

रक्षा अलंकरण समारोह-4 में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद कलस को 2019 में पुलवामा में एक ऑपरेशन के दौरान कट्टर आतंकवादियों को मार गिराने में अदम्‍य साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी तसलीमा बेगम ने यह सम्मान प्राप्त किया।

जम्मू-कश्मीर के विशेष पुलिस अधिकारी बिलाल अहमद मागरे को 2019 में बारामूला में एक आतंकरोधी अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नागरिकों को निकालने और आतंकवादियों को रोकने में अदम्‍य साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी मां सारा बेगम ने यह सम्‍मान प्राप्‍त किया।

LIVE: President Kovind presents Gallantry Awards at Defence Investiture Ceremony – 3 at Rashtrapati Bhavan https://t.co/OJheUyVHHV

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 23, 2021

इससे पहले दिन में रक्षा अलंकरण समारोह-3 में राष्‍ट्रपति कोविंद ने विशेष अर्धसैनिक बल के सूबेदार संजीव कुमार को जम्‍मू कश्‍मीर के केरन सेक्‍टर में एक अभियान के दौरान आतंकवादी को मार गिराने और दो अन्‍य को घायल करने के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्‍मानित किया। उनकी पत्‍नी ने यह सम्‍मान प्राप्‍त किया।

लद्दाख में गलवान घाटी में ऑपरेशन स्‍नो लेपर्ड चीन के सैनिकों के हमले का प्रतिरोध के दौरान वीरगति को प्राप्‍त कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्‍मानित किया गया।

नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन, हवलदार के. पलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को गलवान घाटी में उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

रक्षा अलंकरण समारोह में कई अन्य सैन्य अधिकारियों को विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए भी सम्मानित किया गया। इस क्रम में राष्‍ट्रपति ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक चौधरी को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जबकि सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सी.पी. मोहंती को परम विशिष्‍ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार को भी दो चरणों में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए थे।

You Might Also Like

कांग्रेस मुख्यालय लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
महिला आरक्षण बिल पर कपिल सिब्बल का प्रहार, कहा – ‘कभी सोचा है, मोदी जी ने 10 साल क्यों इंतजार किया…’
तमिलनाड में संशय खत्म : VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र, विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता साफ
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने दिया इस्तीफा, लगातार चुनावी हार की जिम्मेदारी ली
संभल के मुस्लिम इलाके में मिला अति प्राचीन मंदिर, अफसरों ने कराई साफ-सफाई, पूजा-पाठ भी शुरू
TAGGED:Defense Decoration CeremonyGallantry AwardPresident Kovind
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?