hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: CDS और NSA की तर्ज पर नया पद सृजित करने की तैयारी, ED चीफ संजय मिश्रा बन सकते हैं CIO
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > CDS और NSA की तर्ज पर नया पद सृजित करने की तैयारी, ED चीफ संजय मिश्रा बन सकते हैं CIO
राष्ट्रीयहिन्दी

CDS और NSA की तर्ज पर नया पद सृजित करने की तैयारी, ED चीफ संजय मिश्रा बन सकते हैं CIO

Vinayak Barot
Last updated: August 23, 2023 3:39 pm
Vinayak Barot
Published: August 23, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 अगस्त। केंद्र सरकार अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की भांति भारत के मुख्य जांच अधिकारी (सीआईओ) नाम से एक नया पद सृजित करने की तैयारी कर रही है। यह पद आंतरिक और आर्थिक अपराध के संबंध में कमांड सेंटर की तरह काम करेगा और देश की शीर्ष केंद्रीय जांच एजेंसियां इसके मातहत काम करेंगी।

बताया जा रहा है कि सीआईओ का नया पद भारत सरकार के सचिव रैंक का होगा। कयास लगाये जा रहे हैं कि ईडी प्रमुख पद से हटने पर संजय मिश्रा को पहला सीआईओ नियुक्त किया जा सकता है। मिश्रा को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितम्बर तक ईडी प्रमुख के रूप में बने रहने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सेवानिवृत्ति के बाद केंद्र सरकार द्वारा उन्हें दिए गए एक-एक साल के दो एक्सटेंशन को अवैध करार दिया था।

समाचार वेबसाइट ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ के अनुसार उच्चतम स्तर पर चर्चा के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसियों में प्रमुख केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चीफ सीआईओ को रिपोर्ट करेंगे और यह पूरी कार्य प्रणाली ठीक उसी तरह से होगी, जैसे भारतीय सेना की तीनों इकाइयां सीडीएस को रिपोर्ट करती हैं या फिर आईबी और रॉ जैसी खुफिया एजेंसियां सीधे ​​एनएसए को रिपोर्ट करती हैं।

प्राप्त खबरों के अनुसार मोदी सरकार का मानना है कि ईडी और सीबीआई की जांच क्षेत्र कई बार आपस में मिल जाते हैं। इसमें ईडी का मुख्य काम वित्तीय धोखाधड़ी पर शिकंजा कसना है। ईडी के दायरे में मुख्यतः मनी लॉन्ड्रिंग और फेमा उल्लंघन से संबंधित शिकायतों का निपटारा होता है। वहीं सीबीआई भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराधों सहित अन्य मामलों को भी देखती है। इस कारण से दोनों जांच एजेंसियों के लिए एक कमांड सेंटर होने से दोनों आसानी होगी और सीआईओ की अगुआई में दोनों एजेंसियों के बीच काम का बेहतर तालमेल बनेगा।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि सरकार सीआईओ का पद 15 सितम्बर को या उससे पहले सृजित कर सकती है ताकि ईडी चीफ संजय मिश्रा के कार्यालय छोड़ने से पहले उन्हें नवीन तैनाती दी जा सके। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईडी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत काम करना जारी रखेगा वहीं सीबीआई डीओपीटी के तहत काम करती रहेगी। हालांकि कमाड सेंटर के तौर पर काम करने वाले सीआईओ दोनों एजेंसियों के कार्यों की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को करेगा।

You Might Also Like

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना दो वर्षों में पहली बार मीडिया से करेंगी बात, 5 अगस्त के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगी
उमेश पाल हत्याकांड : अतीक की पत्नी पर 25 हजार का ईनाम घोषित, बेटा भी मोस्ट वांटेड लिस्ट में है शामिल
अफगानिस्तान का दावा- 58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए, 25 चौकियों पर भी किया कब्जा
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : भाजपा की तीसरी सूची जारी, दूसरे व तीसरे चरण के लिए 29 प्रत्याशियों के नाम घोषित
TAGGED:CDS and NSAED Chiefmodi governmentPreparation to create a new post of CIOSanjay Mishra can become CIO
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?