hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले सत्र में बोले पीएम मोदी – ‘भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले सत्र में बोले पीएम मोदी – ‘भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है’
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले सत्र में बोले पीएम मोदी – ‘भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है’

Vinayak Barot
Last updated: August 23, 2023 7:16 pm
Vinayak Barot
Published: August 23, 2023
Share
SHARE

जोहानेसबर्ग, 23 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में कहा कि ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार करना होगा। भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है और हम इस पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक लंबी और शानदार यात्रा तय की है। इस यात्रा में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारा न्यू डेवलपमेंट बैंक ग्लोबल साउथ के देशों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण के देशों को ब्रिक्स में विशेष महत्व दिया गया है। हम इसका स्वागत करते हैं। भारत ने भी जी-20 की अध्यक्षता में इस विषय को महत्व दिया है।’

अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर दिया सुझाव

पीएम मोदी ने सुझाव देते हुए कहा, ‘ब्रिक्स देशों के आम नागरिकों के जीवन में हम बदलाव ला रहे हैं। इसके लिए यूथ समिट, ब्रिक्स गेम्स और थिंक टैंक काउंसिल के जरिए पीपुल टू पीपुल्स टाइस मजबूत कर रहे हैं। हमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना होगा। रेलवे अनुसंधान नेटवर्क, एमएसएमई, स्टार्ट-अप के बीच सहयोग के क्षेत्रों में भारत के सुझाये गए उपायों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।’

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर बधाई दी

दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा, ‘मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, खासकर जब आप अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बोलते हैं तो कुछ ही घंटों में भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा। हम आपको बधाई देते हैं। ब्रिक्स परिवार के रूप में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम आपके साथ खुश हैं। हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ हैं।’

ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा, दक्षिण अफ्रीका, चीन, रूस और ब्राजील हैं। इस सम्मेलन में भागीदारी के लिए पीएम मोदी के अलावा ब्राजीली राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंचे हैं। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस बैठक में शामिल नहीं हुए। उनकी ओर से रूसी विदेश मंत्री पहुंचे हैं।

You Might Also Like

भारत में भी दो भिन्न वैक्सीन की खुराक के परिणाम सकारात्मक : आईसीएमआर
दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
यूपी : भाजपा गठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे योगी
होर्मुज में तनाव बढ़ा : ईरान ने तीन मालवाहक जहाजों पर हमले के बाद दो को जब्त किया
WPL  : मुंबई इंडियंस दूसरी बार फाइनल में, एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स को दी शिकस्त
TAGGED:BRICS Summitindiapm modisupports the expansion of BRICS
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?