hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पोस्टमार्टम रिपोर्ट : कार्डियक अरेस्ट मुख्तार अंसारी की मौत की वजह, विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पोस्टमार्टम रिपोर्ट : कार्डियक अरेस्ट मुख्तार अंसारी की मौत की वजह, विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : कार्डियक अरेस्ट मुख्तार अंसारी की मौत की वजह, विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा

Revoi Editor
Last updated: March 30, 2024 12:56 am
Revoi Editor
Published: March 30, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 29 मार्च। गैंगस्टर से राजनेता बने माफिया मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) उसकी मौत की वजह थी। रिपोर्ट में ऐसे किसी भी संदिग्ध जहर से इनकार किया गया, जैसा कि मुख्तार के परिवार के सदस्यों और कई राजनेताओं ने दावा किया है।

मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया गया, जहां अंसारी ने अंतिम सांस ली थी। जब जांच हुई तो परिवार के सदस्य शव परीक्षण कक्ष के अंदर थे और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। डॉक्टरों के पैनल ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई जहर तो नहीं था।

दरअसल, परिवार के इन आरोपों की पृष्ठभूमि में शव परीक्षण का महत्व बढ़ गया था, जिससे प्रक्रिया में देरी हुई। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एम्स के डॉक्टरों द्वारा किए जाने वाले पोस्टमार्टम पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय प्रशासन से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।

आज कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद मुख्तार के शव को भारी सुरक्षा के बीच उसके पैतृक जनपद गाजीपुर ले जाया गया। गाजीपुर में मोहम्मदाबाद के कालीबाग में पारिवारिक कब्रिस्तान में एक कब्र खोदी गई है, जहां मुख्तार के माता-पिता को दफनाया गया था। वहीं शनिवार की सुबह मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मुख्तार के जनाजे में नहीं शामिल हो पाएगा बेटा अब्बास

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद मुख्तार अंसारी के एक बेटे अब्बास अंसारी की पेरोल की अर्जी खारिज कर दी है। कासगंज जेल में बंद अब्बास ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पेरोल की अर्जी डाली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पेरोल की अर्जी पर सुनवाई से ही इनकार कर दिया। इसके चलते अब्बास अब मुख्तार के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा।

You Might Also Like

नव वर्ष 2026 : नए साल पर हुए ये 6 बड़े बदलाव, कॉमर्शियल गैस महंगी, CNG सस्ती, कारों के दाम बढ़े
ICC टी20 विश्व कप : श्रीनाथ, मेनन और मदनगोपाल मैच अधिकारी के रूप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने खो दी बड़ी बढ़त, इन शेयरों में दिख रही गिरावट
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, कहा- धरती पर लिखने के लिए कोई महामानव है तो वह केवल राम हैं
ओमिक्रॉन पर समीक्षा बैठक : स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की राज्यों को जांच बढ़ाने की सलाह
TAGGED:Cardiac arrest was the cause of deathDeath of Mukhtar Ansarpostmortem report
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?