1. Home
  2. अपराध
  3. गाजियाबाद गैंगरेप केस : पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को बताया झूठा, कहा – आरोपितों को फंसाने के लिए रची गई थी साजिश
गाजियाबाद गैंगरेप केस : पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को बताया झूठा, कहा – आरोपितों को फंसाने के लिए रची गई थी साजिश

गाजियाबाद गैंगरेप केस : पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को बताया झूठा, कहा – आरोपितों को फंसाने के लिए रची गई थी साजिश

0
Social Share

गाजियाबाद, 21 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी में 40 वर्षीया एक महिला के अपहरण और फिर उसके साथ गैंगरेप के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने पूरे मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए खारिज कर दिया और कहा कि यह एक साजिश रची गई थी क्योंकि महिला और आरोपितों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

पूरी साजिश संपत्ति हड़पने के लिए महिला ने रची साजिश

पुलिस ने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और बर्बरता की। पुलिस ने दावा किया कि पूरी साजिश संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी, जिसे लेकर महिला और आरोपितों के बीच विवाद था। पुलिस ने बताया कि महिला की मदद करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साजिश में इस्तेमाल की गई आल्टो कार जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, ‘महिला ने चल रहे संपत्ति विवाद में आरोपितों को फंसाने के लिए एक झूठी कहानी बनाने के लिए आजाद नाम के एक व्यक्ति के साथ मिल कर साजिश रची। पुलिस ने मुख्य सरगना आजाद और उसके साथियों गौरव और अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साजिश में इस्तेमाल की गई एक ऑल्टो कार भी जब्त कर ली है।’

दिल्ली की महिला के साथ रेप? यह है पूरा मामला

महिला ने दावा किया था कि उसके साथ पांच लोगों ने दो दिन तक सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दावा किया था कि महिला बोरे में बंद मिली थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि महिला के गुप्तांगों में लोहे की छड़ डाली गई थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग घटना की जांच के लिए 2 सदस्यीय दल भेजेगा

हिरासत में लिए गए चार लोगों से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कहा कि घटना की जांच के लिए वह दो सदस्यीय दल भेजेगा। आयोग ने ट्वीट किया, ‘एनसीडब्ल्यू मामले का संज्ञान ले रहा है और पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए दो सदस्यीय तथ्य अन्वेषण दल भेज रहा है।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अपने घर लौटने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही महिला का गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आश्रम रोड पर बंदूक के बल पर कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। बताया गया कि अपहरणकर्ताओं ने महिला को दो दिनों तक बंदी बनाकर रखा और पांच लोगों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामला गत 18 अक्टूबर को तब सुर्खियों में आया, जब महिला गाजियाबाद के आश्रम रोड के पास पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई और महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा, ‘जब यूपी पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो महिला को पहले गाजियाबाद के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। उसने मेरठ के एक अस्पताल में भी मेडिकल जांच नहीं कराई। उसके कहने पर महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code