पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद सड़क हादसे में घायल, मैसूर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, बेटे और बहू भी जख्मी

बेंगलुरु, 27 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में उस वक्त हुआ, जब वह अपने परिवार के साथ जा रहे थे। कार में उनकी पत्‍नी, बेटा और बहू सहित पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मर्सिडीज बेंज डिवाइडर से टकरा गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ मर्सिडीज बेंज में बांदीपुर जा रहे थे। हादसा दोपहर पौने दो बजे के आसपास हुआ, जब मैसूर तालुका में बांदीपुर के रास्‍ते कडाकोला के करीब कार डिवाइडर से टकरा गई। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे में प्रह्लाद मोदी के पोते के पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। सभी घायलों को मैसूर के जेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार मैसूर की एसपी सीमा लटकार ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular