hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी का दावा – कांग्रेस 50 लोकसभा सीटों के नीचे सिमट जाएगी, नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पीएम मोदी का दावा – कांग्रेस 50 लोकसभा सीटों के नीचे सिमट जाएगी, नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

पीएम मोदी का दावा – कांग्रेस 50 लोकसभा सीटों के नीचे सिमट जाएगी, नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा

Revoi Editor
Last updated: May 11, 2024 5:32 pm
Revoi Editor
Published: May 11, 2024
Share
SHARE

फुलबनी, 11 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा। पीएम मोदी ने ओडिशा में कंधमाल लोकसभा सीट के फुलबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनेगी

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनेगी और ओडिशा में भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री वही बेटी या बेटा बनेगा, जो उड़िया भाषा व संस्कृति को समझता हो। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 वर्ष पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनियाभर में देश का कद बढ़ाया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहते हैं संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। ये मरे पड़े लोग, देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया है। आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं। कांग्रेस के इसी कमज़ोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं, जो देश भूल नहीं सकता, 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे आतंकवाद के सरपरस्त पर काररवाई करें।

BJD पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजद और कांग्रेस ने कंधमाल को पिछड़ा जिला घोषित कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया था। आज दिल्ली में रोजाना मोनिटरिंग होती है कि यहां क्या काम हो रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि कंधमाल तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी अब पूरे भक्तिभाव से ये विषय उठा रही है। आखिर क्यों बीजेडी सरकार, इस विषय से भाग रही है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है? आखिर राज्य सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है?

You Might Also Like

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,  565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जड़ा दुनिया का तीव्रतम स्मैश
गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 60 में से 58 सीटें जीतीं
इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : सिंधु सेमीफाइनल में, पुरुष एकल में प्रणीत की हार से भारतीय चुनौती खत्म
Terrorist attack: खड़गे ने की निंदा, कहा- आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण से भारत को नहीं रोक सकते
बॉलीवुड : सनी देओल व अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 का मोशन पोस्टर लॉन्च
TAGGED:COngresselection rally in Kandhamalless than 50 seatsopposition statusPM Modi's claim
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पेरिस ओलम्पिक : पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना-बालाजी की पराजय के साथ टेनिस में भारतीय अभियान समाप्त

Revoi Editor
Revoi Editor
July 29, 2024
यूपी में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत
राजस्थान में आसमान से बरस रही आग : 18 जिलों में लू का अलर्ट, 46 साल बाद ‘नौतपा’ पर बन रहा दुर्लभ संयोग
राजस्थान : सांगानेर में दो युवकों से मारपीट को लेकर तनाव के बाद कर्फ्यू
पंजाब में काफिला रोके जाने से नाराज पीएम मोदी बोले – ‘मैं एयरपोर्ट जिंदा लौट पाया, अपने सीएम को थैंक्स कहना’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?