hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जालंधर की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी – नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > जालंधर की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी – नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जालंधर की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी – नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा

Vinayak Barot
Last updated: February 14, 2022 6:18 pm
Vinayak Barot
Published: February 14, 2022
Share
SHARE

जालंधर, 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत ‘नवा पंजाब’ का नारा उछालते हुए देश के इस सीमावर्ती सिख बहुल राज्य के नए सिरे से विकास का संकल्प लिया है। गत माह सुरक्षा खामियों के चलते पंजाब दौरा बीच में ही छोड़ कर दिल्ली लौटने को बाध्य हुए पीएम मोदी ने सोमवार को जालंधर की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

पीएम मोदी ने कहा, ‘पंजाब की धरती से मेरा बहुत लगाव रहा है। पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करता हूं, मुझे उतनी ही और मेहनत करने का मन करता है। अब मेरी ये सेवा ‘नवा पंजाब’ के संकल्प के साथ जुड़ गई है।’

पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू करने के वादा

उन्होंने कहा, ‘पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। पंजाब के एक-एक व्यक्ति को, मेरे नौजवानों को मैं विश्वास देने आया हूं कि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

PM Shri @narendramodi addresses public meeting in Jalandhar, Punjab. #PunjabWithModiji https://t.co/4nO2zXiQmc

— BJP (@BJP4India) February 14, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा। नवा पंजाब – जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा। नवा पंजाब – जो कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा। नवा पंजाब – जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी।

भाजपा सरकार में नहीं चलने देंगे माफिया का खेल

पीएम मोदी ने व्यापार और कारोबार को लेकर भी आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफिया के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा की सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा।

पंजाब एक बार मौका देगा, भाजपा कल्याण करके देगी

उन्होंने कहा, ‘पहली बार भाजपा सबसे बड़े और भरोसेमंद विकल्प के रूप में आज पंजाब के सामने आई है। पंजाब एक बार मौका देगा तो बीजेपी पंजाब का कल्याण करके देगी, ये मैं आपको भरोसा दिलाता हूं।’

कांग्रेस कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बगैर नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते। पंजाब को एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर रहकर काम करे।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि वह कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती और जो काम करना भी चाहता है, वह उसके आगे हजार रोड़े खड़े कर देती है। कैप्टन अमरिंदर को जब वे रिमोट से नहीं चला पा रहे थे, मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में है, कभी भी पंजाब का भला नहीं कर सकती।

अकाली दल को बड़ा भाई मानकर छोटी भूमिका स्वीकार की

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे। उन्होंने कहा, ‘हम जब अकाली दल के साथ थे तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था। दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा, हम वही करेंगे।’

‘देवी के दर्शन करना चाहता था, पंजाब प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए‘

पीएम मोदी ने पिछले दौरे में हुई सुरक्षा चूक के मद्देनजर मंच से सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शक्तिपीठ देवी त्रिपुर मालिनी को नमन किया और कहा, ‘आज मेरी इच्छा थी कि कार्यक्रम के बाद देवी जी का जाकर दर्शन करूं, लेकिन यहां की पुलिस, यहां के प्रशासन ने हाथ खड़ा कर दिए। कहा गया कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइए। ये हाल है सरकार का यहां। लेकिन मैं मां दोबारा जरूर आउंगा और मां के चरणों में शीश झुकाकर रहूंगा।’

You Might Also Like

ट्विटर ने पहले हटाया और फिर बहाल किया उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आधिकारिक एकाउंट का ब्ल्यू टिक
दिल्ली सरकार का फैसला – सभी मोहल्ला क्लीनिकों को  शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया जाएगा
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने EC को लिखा पत्र, इस सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने का किया अनुरोध
केंद्र की राज्यों को सलाह – पहले अपने उपभोक्‍ताओं के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें
आईपीएल 2021 – सीएसके पर जीत के बाद बोले रोहित – यह मेरे करिअर का संभवतः सबसे रोमांचक टी20 मैच
TAGGED:Election RallyJalandharNawa Punjabnew indiapm modiPunjab elections
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ब्राजील में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 185 पहुंची

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 23, 2022
गुलाम नबी आजाद बोले – कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार
ओम बिरला बोले- संविधान सभा की सार्थक संवाद की उत्कृष्ट परंपरा को हमें सदनों में अपनाना चाहिए
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: मुंबई जा रही बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल
7 માસમાં RBIને બીજો આંચકો, ડેપ્યુટી ગવર્નર વિરલ આચાર્યે આપ્યું રાજીનામું
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?