hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दशहरा समारोह में बोले पीएम मोदी – ‘सिर्फ रावण दहन ही पर्याप्त नहीं, ये संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दशहरा समारोह में बोले पीएम मोदी – ‘सिर्फ रावण दहन ही पर्याप्त नहीं, ये संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है’
राष्ट्रीयहिन्दी

दशहरा समारोह में बोले पीएम मोदी – ‘सिर्फ रावण दहन ही पर्याप्त नहीं, ये संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है’

Vinayak Barot
Last updated: October 24, 2023 8:18 pm
Vinayak Barot
Published: October 24, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। देशभर में मंगलवार को विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम को दिल्ली के द्वारका स्थित डीडीए ग्राउंड पर विजयदशमी समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने सबसे पहले पूजा अर्चना की। फिर वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और अंत में रावण दहन किया।

समारोह में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक अन्य पुतला भी बनाया गया था। यह पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में तैयार किया गया था। इसका भी दहन किया गया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘पूरे देश को विजयदशमी की बधाई देता हूं। बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। हम हर वर्ष रावण दहन करते हैं, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। ये पर्व संकल्पों को दोहराने का भी पर्व है। हम इस बार विजय दशमी मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को दो महीने पूरे हुए हैं। विजयदशमी पर शस्त्र पूजा का भी प्रावधान है, शस्त्रों की पूजा अधिपत्य के लिए नहीं रक्षा के लिए की जाती है।

‘राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे हैं‘

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हमें सौभाग्य मिला है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में अगली बार रामनवमी पर लोगों को हर्षित करने वाला पल होगा। राममंदिर में भगवान राम के विराजमान के बस कुछ ही महीने बचे हैं। शताब्दियों के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे।’

दुनिया आज ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी‘ देख रही है

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत ने चंद्रमा पर विजय हासिल की है। हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। हमने कुछ सप्ताह पहले ही नई संसद के प्रवेश किया। नारी को शक्ति देने के लिए नारी वंदन बिल पेश किया। दुनिया मदर ऑफ डेमोक्रेसी देख रही है। इन सुखद क्षणों के बीच प्रभु श्रीराम राम मंदिर में विराजने जा रहे है।”

समाज को जाति-धर्म में बांटने वाली विकृति का हो दहन

उन्होंने कहा, ‘आजादी के 75 साल बाद भारत के भाग्य का उदय होने जा रहा है। यही वो समय भी है, जब भारत को पहले से बहुत सतर्क रहना जरूरी है। हमें याद रखना है कि रावण का दहन का महज एक पुतले का ना हो, ये दहन उस विकृति का हो, जो समाज को जाति धर्म बांटने का काम करे। आने वाले 25 वर्ष भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पूरा विश्व आज भारत को नजर टिकाए हमारे सामर्थ्य को देख रहा है। अब हमें विश्राम नहीं करना है।’

देशवासियों को दिलाया 10 संकल्प

पीएम मोदी ने कहा – आज मैं देशवासियों 10 संकल्प लेने की अपील करता हूं। मैं देशवासियों से पानी बचाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की अपील करता हूं। मैं वोकल फॉर लोकल के लिए आगे बढ़ने की अपील करता हूं।’

भगवान राम के जीवन मूल्य सभी चुनौतियों का समाधान – राष्ट्रपति

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – विजयदशमी के पावन अवसर पर मैं भारतवासियों को बधाई देती हूं और सबके सुख और समृद्धि की कामना करती हूं। यह पर्व हमारे महान राष्ट्र के साझा मूल्य को दर्शाता है। यह ऐसा पर्व है, जो समाज में सच्चाई और मर्यादापूर्ण व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देता है। मौजूदा वक्त में हम भ्रष्टाचार, असमानता, अशिक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद रूपी रावण जैसी कई बुराइयों का सामना कर रहे हैं। भगवान राम के जीवन मूल्य इन सभी चुनौतियों से निपटने में हम सभी की मदद कर सकते हैं।’

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज शामिल

पीएम मोदी जहां द्वारका सेक्टर-10 की रामलीला में ‘रावण दहन’ कार्यक्रम शामिल हुए वहीं लाल किला मैदान पर आयोजित लव-कुश रामलीला कमेटी में उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वहीं रामलीला देखने पहुंचीं। इसी कमेटी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी मौजूद रहे। इन सभी की उपस्थिति से लोग बेहद उत्साहित थे।

You Might Also Like

कांग्रेस का आरोप- बंगाल व तमिलनाडु के चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए बढ़ाया गया बजट सत्र
Man Vs Wildમાં એડવેન્ચર કરતા દેખાશે પીએમ મોદી, સામે આવ્યું ટીઝર
मनी लॉन्ड्रिंग केस : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जारी की नोटिस
हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा : शिमला में पहाड़ी गिरने से पांच पुलिसकर्मी समेत सात की मौत
अजित पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले – ‘हमारा गुट ही असली, चुनाव में हम भाजपा का समर्थन करेंगे’
TAGGED:burning Ravana is not enoughDussehra ceremonyfestival of repeating resolutionspm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?