hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कॉप-26 समिट में बोले पीएम मोदी – भारत वर्ष 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > कॉप-26 समिट में बोले पीएम मोदी – भारत वर्ष 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा
देश-विदेशहिन्दी

कॉप-26 समिट में बोले पीएम मोदी – भारत वर्ष 2070 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा

Vinayak Barot
Last updated: November 2, 2021 10:47 am
Vinayak Barot
Published: November 2, 2021
Share
SHARE

ग्लास्गो, 2 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां चल कॉप-26 शिखर सम्मेलन के पहले दिन सोमवार को राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल कर लेगा। इस क्रम में वर्ष 2030 तक कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में से एक अरब टन की कमी की जाएगी। वर्ष 2030 तक अर्थव्यवस्था की आर्थिक गतिविधियों से कार्बन उत्सर्जन में 45 प्रतिशत से अधिक की कमी लाने का लक्ष्य है। भारत वर्ष 2030 तक गैर जीवाश्म ऊर्जा क्षमता पांच सौ गीगा वॉट कर देगा और अपनी 50 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा से करेगा।

दुनिया की 17 फीसदी आबादी वाले भारत में कार्बन उत्सर्जन सिर्फ 5%

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की कुल जनसंख्या का 17 प्रतिशत भारत में है और भारत का कार्बन उत्सर्जन केवल पांच प्रतिशत है। आज पूरा विश्व स्वीकार करता है कि केवल भारत ऐसी प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसने पेरिस जलवायु समझौते की मूल भावना का अनुपालन किया है।

Delivering the National Statement at the @COP26 Summit in Glasgow. https://t.co/SdKi5LBQNM

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2021

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे में जब भारत ने नई प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है, जलवायु वित्त और कम लागत की प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। भारत केवल कुल कार्बन उत्सर्जन के पांच प्रतिशत उत्सर्जन के लिए उत्तरदायी है और उसने जलवायु परिवर्तन को अपनी नीतियों के केंद्र बिन्दु में रखा है।

विकसित देशों को यथाशीघ्र 10 खरब डॉलर का जलवायु वित्त सुनिश्चित करना होगा

जलवायु वित्त की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने उन देशों पर दबाव बनाने की जरूरत बतायी, जो जलवायु वित्त की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित देशों को जितनी जल्दी संभव हो सके, 10 खरब डॉलर का जलवायु वित्त सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की रोकथाम के लिए इस वित्तीय प्रतिबद्धता पर लगातार नजर रखने पर भी जोर दिया।

The @COP26 Summit offers a wonderful opportunity to interact with various world leaders.

In a short while, I will be delivering the National Statement at the Summit. pic.twitter.com/25l4SqnHBH

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2021

विवेकपूर्ण उपभोग को समय की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे कृषि, मत्स्य, आवासन, आतिथ्य, पर्यटन, जल प्रबंधन और ऊर्जा प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव संभव होगा। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को वैश्विक मिशन बनाने का आह्वान किया।

भारत और ब्रिटेन ने की जलवायु कार्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

प्रधानमंत्री ने कॉप-26 शिखर सम्मेलन से अलग ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बातचीत की। दोनों नेताओं ने 2030 की जलवायु कार्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने व्यापार साझेदारी की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत दौरे का निमंत्रण स्वीकार किया

विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने ग्लास्गो में संवाददाताओं को बताया कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान, आतंकवाद से निपटने, हिंद- प्रशांत क्षेत्र, आपूर्ति श्रृंखला समायोजन और कोविड महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया।

विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी ने जलवायु वित्त, प्रौद्योगिकी, नवाचार और हरित हाइड्रोजन पर ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत आने का पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुकूल होते ही वह भारत यात्रा की योजना बनाएंगे।

You Might Also Like

कृषि कानूनों को पूरी तरह खारिज नहीं कर सकते, इसके कुछ भाग में संशोधन की जरूरत : शरद पवार
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, बताई ये वजह
मनी लॉन्ड्रिंग केस : ED ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर की चार्जशीट, दो कम्पनियों से 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
महुआ मोइत्रा ने आचार समिति पर उठाया सवाल, बोलीं – ‘जो मेरी जांच कर रहे, पहले उनकी हो जांच’
आम आदमी पार्टी का भाजपा पर आरोप – दिल्ली एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये का हुआ घोटाला
TAGGED:COP-26 summitGlasgowpm modiZero Carbon Emission
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?