hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रथम एक दिनी : भारतीय महिलाओं की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत, मंधाना का शतक, आशा की अचूक गेंदबाजी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > प्रथम एक दिनी : भारतीय महिलाओं की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत, मंधाना का शतक, आशा की अचूक गेंदबाजी
खेलहिन्दी

प्रथम एक दिनी : भारतीय महिलाओं की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत, मंधाना का शतक, आशा की अचूक गेंदबाजी

Revoi Editor
Last updated: June 16, 2024 9:51 pm
Revoi Editor
Published: June 16, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 16 जून। नाजुक वक्त पर स्मृति मंधाना के जिम्मेदाराना शतकीय प्रहार (117 रन, 127 गेंद, एक छक्का, 12 चौक) के बाद देश की सर्वाधिक उम्रदराज प्रथम प्रवेशी हरफनमौला आशा शोभना (4-21) की अगुआई में शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने रविवार को यहां पहले एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 143 रनों के बड़े अंतर से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।

Vice-captain Smriti Mandhana scored a superb ton to set up #TeamIndia's win & bagged the Player of the Match award in the 1⃣st #INDvSA ODI 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/EbYe44lVao@mandhana_smriti | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/7p5lL7MQMy

— BCCI Women (@BCCIWomen) June 16, 2024

भारत ने 99 पर 5 विकेट गिरने के बाद जोड़े 166 रन

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके सहने पड़े और अयाबोंगा खाका (3-47) के सामने 22वें ओवर में 99 पर पांच विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद घरेलू मैदान पर अपना पहला और वनडे में कुल छठा शतक जड़ने वालीं स्मृति मंधाना व अन्य बल्लेबाजों ने 166 रन जोड़ दिए, जो महिला वनडे में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था।

.@mandhana_smriti take a bow 👏💯 you’re now only the second Indian woman cricketer to cross 7000 runs in International cricket! 💫 Great moment and fantastic team win for our @BCCIWomen pic.twitter.com/AVjAzjz0AJ

— Jay Shah (@JayShah) June 16, 2024

122 रनों पर ही बिखर गई दक्षिण अफ्रीकी टीम

इसका नतीजा यह हुआ कि मेजबान दल आठ विकेट पर 265 रन बनाने में सफल हो गया। अनियमित उछाल और टर्न ले रही पिच पर दक्षिण अफ्रीका के लिए यह लक्ष्य ज्यादा ही बड़ा साबित हुआ और मेहमान टीम 37.4 ओवरों में 122 रनों पर ही बिखर गई।

स्कोर कार्ड

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत ही खराब रही और उसने 11वें ओवर में 33 रनों पर कप्तान लॉरा वोल्वार्ट (4), वापसी कर रहीं टैजमिन ब्रिट्स (18) और एनेक बॉश (5) के विकेट गंवा दिए। मारियान कैप (33 रन, 58 गेंद, चार चौके) और सुन लुस (24 रन, 39 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने 39 रनों की साझेदारी से स्थिति संभालने की कोशिश की।

𝙒𝙃𝘼𝙏. 𝘼. 𝙒𝙄𝙉! 🙌 🙌

A dominating show from #TeamIndia to seal a 1⃣4⃣3⃣-run victory in the ODI series opener 👍 👍

Scorecard ▶️ https://t.co/EbYe44lVao #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/6IjdeP1cvF

— BCCI Women (@BCCIWomen) June 16, 2024

लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में आशा के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा दूर नहीं जा सकीं। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के जरिए 33 वर्ष की वय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश करने के एक माह बाद ODI कैप धारण करने वालीं आशा ने तनिक भी घबराहट प्रदर्शित नहीं की और कैप को निबटाने के बाद तीन और शिकार किए। आठवें क्रम पर उतरीं विकेट कीपर सिनालो जाफ्टा (27 रन, 30 गेंद, चार चौके) ही कैप के बाद दूसरी सर्वोच्च स्कोरर रहीं। आशा के अलावा दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर दो विकेट लिए।

मंधाना की दीप्ति व पूजा संग बहुमूल्य अर्धशतकीय भागीदारियां

इसके पूर्व भारत को बड़ा स्कोर प्रदान करने में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मंधाना की ही अहम भूमिका रही। पारी की शुरुआत करने वालीं मंधाना को 99 रनों के भीतर शेफाली वर्मा (7), दयालन हेमलता (12), कप्तान हरमनप्रीत कौर (10), जेमिमा रॉड्रिग्स (17) व ऋचा घोष (3) की विदाई के बाद दीप्ति शर्मा और फिर पूजा वस्त्राकर का साथ मिला।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्मृति के 7000 रन पूरे

अपनी ठोस पारी के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति ने दीप्ति शर्मा (37 रन, 48 गेंद, तीन चौके) के साथ छठे विकेट के लिए 92 गेंदों पर 81 रन और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 31 रन, 42 गेंद, तीन चौके) के साथ सातवें विकेट के लिए 54 गेंदों पर 58 रन की बहुमूल्य अर्धशतकीय साझेदारियों से टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

दौरे के अन्य मैचों का कार्यक्रम

दोनों टीमों कें बीच इसी मैदान पर 19 व 23 जून को अगले दोनों एक दिनी मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद चेन्नई में 28 जून से दौरे के एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। चेन्नई में ही पांच, सात व नौ जुलाई को खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ दौरे का समापन होगा।

You Might Also Like

यूपी में 18 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले, जानें- किसे कहां मिली तैनाती?
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो 36 घंटे बाद स्वदेश रवाना, विमान में आ गई थी तकनीकी खराबी
पेरिस ओलम्पिक : अंकिता के चमकदार प्रदर्शन से भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में
इसरो का दावा- आदित्य एल1 उपग्रह में लगे सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट पेलोड ने काम करना शुरू किया
अमेरिका में अब पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा, सूची में 43 देश शामिल
TAGGED:Asha's impeccable bowlingBig win over South AfricaCricketfirst ODIIndian women's big winMandhana's century
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?