hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू
राजनीतिहिन्दी

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू

Vinayak Barot
Last updated: November 2, 2021 11:22 am
Vinayak Barot
Published: November 2, 2021
Share
SHARE

पटना, 2 नवम्बर। बिहार विधानसभा की दो सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) के उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो गया । राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतगणना शुरू हो गयी है । सबसे पहले डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती शुरू की गई है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटों की गिनती होगी। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए दो हॉल में सात सात टेबल हैं जबकि पोस्टल बैलट की गिनती अलग कमरे में हो रही है ।

इसके लिए पांच टेबल लगाए गए हैं । इसी तरह कुशेश्वरस्थान (सु) के लिए एक कमरे में 10 और दूसरे कमरे में चार टेबल लगाए गए हैं जबकि पोस्टल बैलट के लिए अलग कमरे में दो टेबल लगे हैं । मतगणना का परिणाम अपराह्न तक आने की उम्मीद है लेकिन रुझान करीब एक घंटे बाद से ही मिलने लगेंगे । गौरतलब है कि कुशेश्वरस्थान (सु) से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शशिभूषण हजारी और तारापुर से इसी दल के डॉ. मेवालाल चौधरी के निधन के कारण सीट रिक्त होने से उपचुनाव कराया गया है। तारापुर विधानसभा सीट से नौ उम्मीदवारों जबकि कुशेश्वरस्थान (सु) विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है । इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने 30 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर ईवीएम में कैद कर दिया है ।

उपचुनाव में तारापुर सीट से जदयू ने राजीव कुमार सिंह जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अरुण कुमार शाह को मैदान में उतारा है। इसके जवाब में कांग्रेस ने राजेश कुमार मिश्रा को कमान सौंपी है। सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) ने तारापुर सीट से कुमार चंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर सीधा मुकाबला जदयू और राजद प्रत्याशी के बीच है। इसी तरह कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू ने दिवंगत विधायक शशिभूषण हजारी के पुत्र अमन भूषण हजारी को मैदान में उतारा है। वहीं, राजद ने गणेश भारती को जबकि कांग्रेस ने अतिरेक कुमार को अपना-अपना उम्मीदवार बनाया है। लोजपा (रामविलास) ने इस सीट पर अंजू देवी पर दाव लगाया है।

You Might Also Like

विश्व कप क्रिकेट : नीदरलैंड्स की जबर्दस्त वापसी, 87 रनों की जीत से बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता
यूपी के आगरा में भीषण हादसा: 2 मोटरसाइकिलों में हुई जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत
TMS सांसद कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा से टकराव के बीच लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वासमत, बोले – विधायकों की खरीद की हुई कोशिश
बॉलीवुड : सलमान की आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ का गाना ‘कोई तो आएगा’ हुआ रिलीज
TAGGED:BH-ELECTIONbiharLALU PREASAD YADAVNITISH KUMAR
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?