hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने किया रहस्योद्घाटन – ‘एनडीए में शामिल होना चाहते थे तेलंगाना के सीएम केसीआर’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने किया रहस्योद्घाटन – ‘एनडीए में शामिल होना चाहते थे तेलंगाना के सीएम केसीआर’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने किया रहस्योद्घाटन – ‘एनडीए में शामिल होना चाहते थे तेलंगाना के सीएम केसीआर’

Vinayak Barot
Last updated: October 3, 2023 7:53 pm
Vinayak Barot
Published: October 3, 2023
Share
SHARE

हैदराबाद, 3 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) को लेकर एक रहस्योद्घाटन करते हुए दावा किया कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होना चाहते थे। प्रधानमंत्री ने चुनावी राज्य के निजामाबाद में आठ हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा में यह दावा किया।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब भाजपा ने हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 48 सीटें जीतीं तो केसीआर को समर्थन की जरूरत थी। इस चुनाव से पहले, वह हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करते थे, लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद, केसीआर दिल्ली में मुझसे मिलने आए और कहा कि वह एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे भी उन्हें समर्थन देने के लिए कहा। मैंने उनसे (केसीआर से) कहा कि उनके कार्यों के कारण मोदी को उनके साथ नहीं जोड़ा जा सकता।’

उल्लेखनीय है कि 2020 के ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में बीआरएस (पहले टीआरएस) ने 56 सीटें जीती थीं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने 43 सीटें जीती थीं और भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यानी किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

केसीआर पर अपना हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा, ‘केंद्र की भाजपा सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए बीआरएस के नेतृत्व वाली सरकार को पैसा दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से, बीआरएस राज्य के कल्याण के लिए भेजे गए पैसे को लूटने में लग गई।’

रैली के दौरान पीएम मोदी ने ‘इंडिया’ गुट पर भी निशाना साधा और महिला कोटा विधेयक को, जो अब एक कानून है, कई वर्षों तक रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना की मेरी बहनें एक बड़ी क्रांति का हिस्सा रही हैं, उन्होंने इतिहास रचा है। कुछ दिन पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया था। कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन – इस ‘घमंडिया’ गठबंधन – ने पिछले 30 वर्षों से इस विधेयक को रोक रखा था। महिलाओं की सामूहिक शक्ति के कारण, इस गठबंधन को इस विधेयक को पारित करने का समर्थन करना पड़ा।”

गौरतलब है कि 2014 में राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना में वर्तमान में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार का शासन है। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ चुनाव होने हैं।

पीएम मोदी ने तेलंगाना को आठ हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद राज्य में रेल कनेक्टिविटी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘आज मनोहराबाद और सिद्दीपेट नई लाइन का भी उद्धाटन हुआ है। इससे व्यापार, कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। 2016 में मुझे इस परियोजना की नींव रखने का अवसर मिला था। आज ये काम भी पूरा हो गया।’

You Might Also Like

असम में परिसीमन से मुस्लिमों में खलबली, 5 सीटें SC-ST में तब्दील
पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर जेद्दा के लिए रवाना, जानें क्या कहा….
वित्त वर्ष 21-22 में भारत का राजकोषीय घाटा संशोधित अनुमान के मुकाबले कम रहा, जीडीपी का 6.71 प्रतिशत
राकेश झुनझुनवाला की यादें : ‘कजरा रे’ गाने पर यह डांस देख आप भी झूम उठेंगे
राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी अटल बिहारी की जयंती पर श्रद्धांजलि
TAGGED:CM KCRKCR wanted to join NDApm modiRevelation about Telangana CM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?