hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेपाल में भूकंप, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी कई झटके महसूस किए गए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > नेपाल में भूकंप, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी कई झटके महसूस किए गए
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

नेपाल में भूकंप, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी कई झटके महसूस किए गए

Vinayak Barot
Last updated: October 3, 2023 7:56 pm
Vinayak Barot
Published: October 3, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। नेपाल में मंगलवार की दोपहर में कुछ ही समय के अंतराल पर एक के बाद एक आए चार भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनसीएस के एक अधिकारी ने कहा कि 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे पश्चिम नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद 2:51 बजे हिमालयी राष्ट्र में एक बार फिर तेज भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। दो और भूकंप (3.6 और 3.1 तीव्रता के) क्रमशः तीन बजकर छह मिनट पर और तीन बजकर 19 मिनट पर उसी क्षेत्र में 15 किमी और 10 किमी की गहराई पर आए।

Earthquake of Magnitude:4.3, Occurred on 03-10-2023, 17:04:13 IST, Lat: 29.42 & Long: 81.18, Depth: 10 Km ,Location: 94km E of Pithoragarh, Uttarakhand, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/Wq2FtDWe5O @Dr_Mishra1966 @moesgoi @KirenRijiju pic.twitter.com/hzRAWINZco

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 3, 2023

इन स्थानों पर थे सबसे शक्तिशाली भूकंप के केंद्र

सबसे शक्तिशाली भूकंप का केंद्र उत्तराखंड की तीर्थनगरी जोशीमठ से 206 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 284 किलोमीटर उत्तर में था। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी लोगों ने दूसरे भूकंप के बाद तेज झटके महसूस किए और अपने कार्यालयों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए।

दिल्ली पुलिस की आमजन से न घबराने की अपील

वहीं दिल्ली पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आप सब सुरक्षित हैं। कृपया अपनी इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ जाएं, लेकिन घबराएं नहीं। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। किसी भी आपातकालीन मदद के लिये 112 पर फोन करें।’

Hey Delhi people!

We hope you all are safe. Please come out of your buildings to a safe spot, but do not panic.

DO NOT USE ELEVATORS!

For any emergency help, dial 112.#earthquake

— Delhi Police (@DelhiPolice) October 3, 2023

दिल्ली पुलिस ने कुछ देर बाद एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘शुक्र है कि भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली में जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। सुरक्षित रहें!’

चंडीगढ़ व जयपुर समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके लगे

चंडीगढ़ और जयपुर समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में पुलिस नियंत्रण कक्ष ने कहा कि अब तक किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में से एक में स्थित है, जो देश को भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील बनाता है।

You Might Also Like

कानपुर ह‍िंसा को लेकर मायावती ने बोला हमला, सरकार पर दागे सवाल कहा- पुल‍िस और खुफि‍या तंत्र की विफलता
अखिलेश का सरकार पर तंज- UP में जल गया ‘गुजरात मॉडल’ ट्रांसफॉर्मर, जबर्दस्ती जोड़े गए तारों से निकल रही चिनगारी
लखनऊ स्मारक घोटले की जांच तेज : 57 अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, कमिश्नर ने तलब किए दस्तावेज
मासूम दुष्कर्म व हत्या के मामले में सरकार ने नियुक्त किया था स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर : गहलोत
अपनी अप्रकाशित पुस्तक पर मचे भारी हंगामे के बाद जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का कदम सही
TAGGED:Delhi-NCREarthquake in Nepalmany tremors in North India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?