hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : पीएम मोदी ने विकास से जुड़ीं 22 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : पीएम मोदी ने विकास से जुड़ीं 22 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : पीएम मोदी ने विकास से जुड़ीं 22 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Vinayak Barot
Last updated: April 20, 2022 7:55 pm
Vinayak Barot
Published: April 20, 2022
Share
SHARE

दाहोद, 20 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बुधवार को यहां आयोजित ‘आदिजाति महा सम्मेलन’ के दौरान दाहोद और पंचहमल में विकास से जुड़ीं 22 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी मौजूद रहे।

दाहोद में स्थापित होगा 20 हजार करोड़ का इलेक्ट्रिक रेल इंजन कारखाना

दाहोद जिले के बाहरी इलाके में बड़ी संख्या में एकत्र जनजातीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह इलाका ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक बड़ा केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आजादी से पहले यहां एक भाप चालित रेल इंजन वर्कशॉप की स्थापना की गई थी। अब यह ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा, क्योंकि रेलवे यहां 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करके इलेक्ट्रिक रेल इंजन निर्माण सुविधा स्थापित करेगी। दाहोद इलेक्ट्रिक इंजनों की मांग को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, ‘मैं सर झुकाकर कह सकता हूं कि भारत का कोई भी आदिवासी क्षेत्र हो, मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता है। मैंने दाहोद में अनेकों परिवारों के साथ, पूरे क्षेत्र में बहुत लंबा समय बिताया है।’

पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की विदेशों में भी मांग बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने में दाहोद बड़ी भूमिका निभाएगा। भारत अब दुनिया के चुनिंदा देशों में है, जो 9 हजार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता है। इस नए कारखाने से हजारों लोगों को रोजगार और नए कारोबार की संभावनाएं होगी।

उन्होंने कहा, ‘आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल है।’

You Might Also Like

राजस्थान : सीएम गहलोत की नई टीम तैयार, आज 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ
शिया धर्मगुरु के इस्तीफे के बाद बगदाद में बवाल, 20 की मौत, 300 लोग घायल
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक, 384 को वीरता पुरस्कार
एसकेएम की घोषणा : किसान आंदोलन खत्म, 11 दिसंबर से दिल्ली की सीमाओं से घर लौटेंगे आंदोलनकारी
बिहार : सीएम बनते ही सम्राट चौधरी 56 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, कर्पूरी ठाकुर की बराबरी भी करेंगे
TAGGED:Adivasi Maha sammelandahodgujaratpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?