hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी वारसॉ पहुंचे, 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी वारसॉ पहुंचे, 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी वारसॉ पहुंचे, 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा

Revoi Editor
Last updated: August 21, 2024 8:12 pm
Revoi Editor
Published: August 21, 2024
Share
SHARE

वॉरसा, 21 अगस्त। दो यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार बुधवार की शाम पोलैंड की राजधानी वारसॉ पहुंचे। 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने पोलिश समकक्ष और राष्ट्रपति के साथ बैठकें करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

वॉरसा हवाई अड्डे पर पोलैंड के उपविदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोस्ज़ेव्स्की ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं भारतीय प्रवासी समुदाय के सैकड़ों सदस्य उस होटल के बाहर एकत्र हुए, जहां पीएम मोदी को प्रवास करना है। पीएम मोदी ने वारसॉ के होटल में भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कलाकारों का पारंपरिक नृत्य भी देखा।

Landed in Poland. Looking forward to the various programmes here. This visit will add momentum to the India-Poland friendship and benefit the people of our nations. pic.twitter.com/KniZnr4x8g

— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2024

पोलैंड के दो दिवसीय अधिकारिक दौरे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर कहा, ‘पोलैंड पहुंच गया। यहां विभिन्न कार्यक्रमों के इंतजार में हूं। इस यात्रा से भारत-पोलैंड मित्रता को गति मिलेगी और हमारे देशों के लोगों को लाभ होगा।’

Deeply touched by the warm welcome from the Indian community in Poland! Their energy embodies the strong ties that bind our nations. pic.twitter.com/mPUlhlsV99

— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2024

पीएम मोदी सबसे पहले नवानगर के जाम साहब के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह स्मारक नवानगर (अब जामनगर) के पूर्व महाराजा, जाम साहब दिग्विजय सिंहजी रणजीतसिंहजी को समर्पित है। 1942 में, महाराजा ने शरणार्थी पोलिश बच्चों के लिए जामनगर में पोलिश बाल शिविर की स्थापना की, जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूएसएसआर से बाहर लाया गया था।

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक शहर वारसा पहुंचे। हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। यह यात्रा विशेष महत्व रखती है क्योंकि भारत और पोलैंड इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।’

You Might Also Like

यूपी : केंद्रीय मंत्री गडकरी व सीएम योगी आज जौनपुर को देंगे विकास योजनाओं की सौगात
कैबिनेट ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को दी मंजूरी, 34,300 करोड़ रुपए का होगा निवेश
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा, लेकिन ITO और राजघाट तक पंहुचा पानी, देखें वीडियो
सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला रामपुर से भेजे गए सीतापुर व हरदोई जेल
दिल्ली में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, ISIS के तीन ईनामी आतंकियों की तलाश
TAGGED:first visit by an Indian PM in 45 yearspm modiPM Modi arrives in PolandPM Modi arrives in Warsaw
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?