hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक, गणित का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक, गणित का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक, गणित का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

Vinayak Barot
Last updated: February 1, 2023 1:04 pm
Vinayak Barot
Published: February 1, 2023
Share
SHARE

पटना, 1 फरवरी। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। बुधवार को पूर्वाह्न 9.30 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई और परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है। सबसे पहले मुजफ्फरपुर से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर सामने आई। उसके बाद मोतिहारी में भी गणित का प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। प्रथम पाली में गणित की परीक्षा हुई तो वहीं दूसरी पाली में हिन्दी की परीक्षा होगी। कड़ी निगरानी के बीच कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे थे। इस बीच पहली पाली में गणित का पेपर लीक होने की खबर से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, वायरल हो रहा प्रश्न पत्र असली है या नहीं, इसकी पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद की पेपर वायरल

मुजफ्फरपुर में परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद पूर्वाह्न  9:40 बजे प्रश्न पत्र वायरल होने की बात कही जा रही है। इंटर की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई थी। वहीं, मोतिहारी में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र के वायरल होने की बात भी सामने आई है।

बीडीओ बोले – जांच की जा रही है

मोतिहारी में परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी वायरल प्रश्न पत्र का अवलोकन करते भी दिखे। पूछे जाने पर छात्रों में बताया कि प्रश्न तो वायरल हुआ है, मगर सही है या गलत कहना मुश्किल है। यह परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के बाद ही तय होगा। वहीं, वायरल प्रश्न की जानकारी प्रशासन को भी हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।

सख्ती का असर ऐसा कि दरवाजे पर ही खोलना पड़ा जूता-मोजा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से केंद्रों पर पालन कराया गया। पहले दिन से ही कदाचार रोकने को लेकर सख्ती का असर देखने को मिला। जूता- मोजा पहन कर आए परीक्षार्थियों को दरवाजे पर ही खोलना पड़ा। ज्यादातर परीक्षार्थी चप्पल या सैंडल पहन कर परीक्षा देने पहुंचे हैं।

You Might Also Like

भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
पुलिस ने खारिज की जेह को बंधक बनाकर सैफ अली खान से फिरौती मांगने की रिपोर्ट, कहा – यह चोरी की वारदात थी
भाजपा पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता सिखाएगी सबक
NCB के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े के खिलाफ ED का एक्शन, दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
कोरोना से लड़ाई : भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 260वें दिन पहुंचा 90 करोड़ के पार
TAGGED:Bihar Board Inter exam startsMathematics question paperPaper Leakquestion paper goes viral
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?