उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स 27 अंक कमजोर, निफ्टी 14 अंक मजबूत

मुंबई, 26 फरवरी। साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया और लगातार दूसरे दिन उतार-चढ़ाव देखने के बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स जहां 27 अंक कमजोर पड़ा वहीं एनएसई निफ्टी ने 14 अंकों की मजबूती हासिल की। सेंसेक्स […]

गुरुग्राम जाने वालों को मिलेगी जाम से निजात : रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम

चंडीगढ़, 26 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मेरठ की सफल रैपिड रेल शुरू होने के बाद जल्द ही दिल्ली-एनसीआर वासियों भी इसकी सौगात मिलेगी। सरकार की नई योजना के तहत नमो भारत जल्द ही गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगा। लगभग 61 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर छह स्टेशन होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बाबत […]

अररिया में अमित शाह की हुंकार- घुसपैठियों के खिलाफ काररवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया, 26 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश को घुसपैठियों से मुक्त कराना कोई चुनावी वादा नहीं बल्कि केंद्र की मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है। बिहार के अररिया में गुरुवार को बॉर्डर आउट पोस्ट ‘लेटी’ और ‘इंदरवा’ के उद्घाटन तथा सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण और […]

यूपी : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और करीबियों के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, आयकर टीम की काररवाई अब भी जारी

लखनऊ, 26 फरवरी। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के लखनऊ स्थित आवासों पर कल से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। विपुलखंड स्थित विधायक के घर से 10 करोड़ की नकदी बरामद हुई है। हालांकि उनके कार्यालय और अन्य स्थानों पर […]

यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन

लखनऊ, 26 फरवरी। होली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का गिफ्ट दिया है। इस तोहफे में समय से पहले सैलरी और पेंशन मिलने की बात कही गई है। शासन ने आदेश जारी कर कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन 28 […]

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘याद वाशेम’ में होलोकॉस्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति हर्जोग संग लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

यरूशलम, 26 फरवरी। इजरायल दौरे के दूसरे दिन, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘याद वाशेम’ पहुंचे। नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद प्रेसिडेंशियल गार्डन में राष्ट्रपति हर्जोग के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर […]

पीएम मोदी ने इजराइली कम्पनियों को भारत में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया आमंत्रित

तेल अवीव, 26 फरवरी। इजराइल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ यहां विभिन्न क्षेत्रों में इजराइल की अग्रणी तकनीकों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इजराइली कम्पनियों को भारत में निवेश करने, मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करने और तकनीकी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code