hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: होर्मुज स्ट्रेट खोलो वर्ना पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला… अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी चेतावनी धमकी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > होर्मुज स्ट्रेट खोलो वर्ना पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला… अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी चेतावनी धमकी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

होर्मुज स्ट्रेट खोलो वर्ना पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला… अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को दी चेतावनी धमकी

Revoi Editor
Last updated: March 22, 2026 10:18 am
Revoi Editor
Published: March 22, 2026
Share
SHARE

वाशिंगटन, 22 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।”

इससे पहले, ट्रंप ने अमेरिकी सहयोगियों और प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया था, जबकि ईरान से जुड़े संघर्ष में युद्धविराम की अपील को खारिज कर दिया था। ट्रंप पत्रकारों से कहा, “हम होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग नहीं करते, संयुक्त राज्य अमेरिका को इसकी आवश्यकता नहीं है। यूरोप, कोरिया, जापान, चीन को इसकी आवश्यकता है, इसलिए उन्हें इसमें शामिल होना होगा।”

ट्रंप ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को “एक साधारण सैन्य अभ्यास” बताया, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इसके लिए समन्वय और व्यापक प्रयास की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, “यह अपेक्षाकृत सुरक्षित है, लेकिन इसके लिए बहुत मदद की जरूरत है। आपको जहाजों की जरूरत है, आपको बड़ी संख्या में सैनिकों की जरूरत है। नाटो ने अभी तक कार्रवाई करने का साहस नहीं दिखाया है।”

ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों से भी अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और उनकी अनिच्छा पर आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही, ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय आह्वान के बावजूद अमेरिका अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेगा। “जब आप दूसरे पक्ष को लगभग पूरी तरह नष्ट कर रहे हों, तब युद्धविराम नहीं किया जा सकता, हम ऐसा करने का इरादा नहीं रखते।”

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं। कहा, “उनके पास नौसेना नहीं है, वायुसेना नहीं है, विमानरोधी हथियार नहीं हैं। उनके सभी नेता हर स्तर पर मारे जा चुके हैं। जिससे संकेत मिलता है कि अभियान अपने उद्देश्यों के करीब पहुंच रहा है।”

You Might Also Like

विधानसभा चुनाव : यूपी में आखिरी चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण, 9 जिलों की 54 सीटों पर होगी वोटिंग
गुजरात : राजकोट में अवकाशप्राप्त अधिकारी ने फर्जी पंचायत ऑफिस खोलकर बेच दी सरकारी जमीन
भारतीय रेलवे ने दी सहूलियत : बुकिंग विंडो की भीड़ से बचें और मोबाइल पर यूटीएस से बनाएं रेलवे का जनरल टिकट
रेल यात्रियों को सहूलियत : अब जनरल डिब्बे भी वातानुकूलित यान में परिवर्तित होंगे
मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की तैयारी : युमनाम खेमचंद सिंह होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री
TAGGED:donald trumpIsrael Iran WarMissile attackPower PlantsStrait of HormuzUS President
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?