hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सेंचुरियन टेस्ट : सुपरस्पोर्ट पार्क में पेसरों का वर्चस्व जारी, टीम इंडिया जीत से छह विकेट दूर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सेंचुरियन टेस्ट : सुपरस्पोर्ट पार्क में पेसरों का वर्चस्व जारी, टीम इंडिया जीत से छह विकेट दूर
खेलहिन्दी

सेंचुरियन टेस्ट : सुपरस्पोर्ट पार्क में पेसरों का वर्चस्व जारी, टीम इंडिया जीत से छह विकेट दूर

Vinayak Barot
Last updated: December 30, 2021 11:41 am
Vinayak Barot
Published: December 30, 2021
Share
SHARE

सेंचुरियन, 30 दिसंबर। सुपरस्पोर्ट पार्क में लगातार दूसरे दिन तेज गेंदबाजों का वर्चस्व दिखा, जिसके बीच भारतीय क्रिकेट टीम को यहां दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे प्रथम टेस्ट में पांचवें व अंतिम दिन जीत के लिए छह विकेटों की दरकार रहेगी। इसके विपरीत मेजबानों (4-94) को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बढ़त लेने के लिए और 211 रन बनाने होंगे।

Stumps on Day 4 of the 1st Test.

South Africa end the day on 94/4. #TeamIndia 6 wickets away from victory.

Scorecard – https://t.co/eoM8MqSQgO #SAvIND pic.twitter.com/IgRuammbPo

— BCCI (@BCCI) December 29, 2021

चौथे दिन 13 विकेटों का पतन, द. अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य

देखा जाए तो सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर सिर्फ पहले दिन शतकवीर लोकेश राहुल की अगुआई में भारतीय बल्लेबाजों का वर्चस्व दिखा, जब खेल खत्म होने तक मेहमानों ने तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश और तूफान से दूसरे दिन का खेल धुल गया। तीसरे दिन से मैच की तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जब दिनभर में तेज गेंदबाजों के नाम 18 विकेट रहे। यही हाल चौथे दिन बुधवर को भी रहा, जब 1-16 से आगे बढ़ी भारत की दूसरी पारी 174 पर सीमित हो गई और मेजबानों को 305 रनों का विजय लक्ष्य दिया।

कप्तान डीन एल्गर के नाबाद अर्धशतक से प्रोटियास का संघर्ष जारी

प्रोटियास ने भी स्टंप्स तक 40.5 ओवरों में 100 रनों के भीतर चार बल्लेबाज खो दिए। यह देखना वाकई दिलचस्प रहेगा कि अंतिम दिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान बल्लेबाज कितनी देर संघर्ष करते हैं। हालांकि कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद अर्धशतक (52 रन, 122 गेंद, सात चौके) ने अकेले मेजबान दल का संघर्ष जारी रखा है।

अब दक्षिण अफ्रीका को पराजय बचानी है तो पहली पारी में पचासा जड़ने वाले टेम्बा बावुमा, विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक और हरफनमौला विआन मुल्डर को एल्गर के साथ मिलकर जसप्रीत बुमराह (2-22), मोहम्मद शमी (1-29), मोहम्मद सिराज (1-25) और शार्दूल ठाकुर से निबटना होगा।

रबाडा व जेंसन ने दूसरी पारी में भारत को समेटा

इसके पूर्व भारत की दूसरी पारी में मेहमान बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों – कगिसो रबाडा (4-42), पहली पारी में छह शिकार करने वाले लुंगी एंगीडी (2-31) और प्रथम प्रवेशी मार्को जेंसन (4-55) का खुलकर सामना नहीं कर सके।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका प्रथम टेस्ट स्कोर कार्ड

भारतीय टीम के सर्वोच्च स्कोरर युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (34 रन, 34 गेंद, छह चौके) रहे जबकि दूसरा सर्वोच्च स्कोर श्रीमान अतिरिक्त (27) के नाम रहा। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले राहुल (23) और अजिंक्य रहाणे (20) पंत के बाद 20 या उससे ऊपर जाने वाले अन्य दो बल्लेबाज रहे।

You Might Also Like

बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन पर पीएम मोदी का भोजपुरी में तंज… ‘जे खेतवा उजड़ले बा, उहे अब बोआई के बात करत बा’
कोलंबियाई सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार थे 125 जवान, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका
जम्मू-कश्मीर : जेएमसी ने पास किया नाम बदले जाने का प्रस्ताव, शेख नगर अब शिवनगर तो अम्फल्ला चौक बना हनुमान चौक
Valmiki Jayanti : प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयन्ती पर देशवासियों को शुभकामनाएं, जानें क्या कहा…
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ पत्नी ज्योति ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें मामला
TAGGED:Centurion TestCricketindiasouth africaSuperSport Parkteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?