hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर बोली कांग्रेस, ‘आपकी उपलब्धि पर देश को फक्र है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर बोली कांग्रेस, ‘आपकी उपलब्धि पर देश को फक्र है’
खेलमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर बोली कांग्रेस, ‘आपकी उपलब्धि पर देश को फक्र है’

Vinayak Barot
Last updated: August 9, 2024 12:00 pm
Vinayak Barot
Published: August 9, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 अगस्त। कांग्रेस ने नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बनने पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आप हमेशा ही चैंपियन हैं। नीरज चोपड़ा आपकी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई।’’

राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतना आपकी लगन, कड़ी मेहनत और अटूट जुनून का प्रमाण है। आपने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चमकते रहो और नयी ऊंचाइयों को छूते रहो। आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने एक बार फिर भारत को बेहद गौरवान्वित किया है।’’

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। डिफेंडिंग चैंपियन नीरज की इस उपलब्धि पर हर देशवासी को फक्र है।’’ इसने कहा, ‘‘नीरज ने अपने प्रदर्शन से देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया है। कांग्रेस परिवार की ओर से नीरज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। जय हो।’’

You Might Also Like

जन्मदिन विशेष: कड़े संघर्ष के बाद अभिनेता देवानंद ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाई थी खास पहचान
राणा सांगा विवाद: इतिहास के पन्ने पलटना ठीक नहीं, आगे बढ़ना है, अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दी हिदायत
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं
भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे सीएम पद की शपथ
खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल की गिरफ्तारी पर उसके चाचा ने कहा – ‘परिवार की सारी चिंता खत्म, अब हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे’
TAGGED:COngressNeeraj choprasilver medalVictory
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : संजय निषाद ने कहा- उन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई जो ऊपर से कमल के साथ लेकिन…

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 31, 2022
बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस बिफरी, पीएम मोदी से पूछा – लाल किले से ‘नारी शक्ति’ पर दिए भाषण का क्या हुआ?
अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन महासभा और वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 नवंबर में नई दिल्ली में
IMF के आंकड़े : भारत की GDP 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान व जर्मनी को पीछे छोड़ने का अनुमान
बॉलीवुड : विशाल भारद्वाज की फिल्म में फिर नजर आएंगी अभिनेत्री तब्बू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?