hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सपा से मांगी 5 सीटें, अन्यथा 25 उम्मीदवार उतारने की दी चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सपा से मांगी 5 सीटें, अन्यथा 25 उम्मीदवार उतारने की दी चेतावनी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सपा से मांगी 5 सीटें, अन्यथा 25 उम्मीदवार उतारने की दी चेतावनी

Revoi Editor
Last updated: March 2, 2024 9:01 pm
Revoi Editor
Published: February 29, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 29 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के दो मजबूत खम्भे यानी राहुल गांधी और अखिलेश यादव अन्य दलों को सहेजने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 80 लोकसभा सीटों पर समझौता हुआ। इसमें 17 सीट कांग्रेस और 63 सीट समाजवादी पार्टी को मिली है। अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सपा से पांच सीटों की मांग कर दी है।

एआईएमआईएम ने नगीना, आजमगढ़, मुरादाबाद, संभल और आंवला लोकसभा सीटों पर गठबंधन के तहत दावेदारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि उत्तर प्रदेश में पांच लोकसभा सीटें नहीं दी गई तो फिर वह अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी।

एआईएमआईएम प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘यदि एसपी की ओर से पांच सीटें नहीं दी गई तो हम 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। इसके बाद अगर मतों का बिखराव होगा तो उसकी जिम्मेदारी सपा की होगी।’

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि गठबंधन के तहत सीटें मिलने पर नगीना से दलित नेता पवन अंबेडकर और आजमगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चुनाव लड़ेंगे। मुरादाबाद, संभल और आंवला सीट पर बाद में उम्मीदवार तय किया जाएगा।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव 2022 के दौरान एआईएमआईएम ने अखिलेश यादव के माय (मुस्लिम + यादव) समीकरण को गहरी चोट दी थी। करीब दर्जनभर विधानसभा सीटों पर पार्टी ने समाजवादी पार्टी की हार तय कर दी थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि असदुद्दीन ओवैसी की मांग पर अखिलेश का क्या रुख रहता है, जिन्हें जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल से पहले ही चोट लग चुकी है।

You Might Also Like

कश्मीरी पंडितों और मजदूरों को धमकाता था लश्कर कमांडर, अवंतीपोरा एनकाउंटर में हुआ ढेर
सरकार ने समानता वाले समाज का भ्रामक दावा किया, यह बौद्धिक बेईमानी, कांग्रेस का केंद्र पर हमला
नरेन्द्र मोदी 31 अगस्त को जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
कांग्रेस के इनकार के बाद अजय राय ने दिया ‘सबके राम’ का नारा, सोनिया की फोटो के साथ लिखा- चलो अयोध्या धाम
चुनावी नतीजों के बीच दिल्ली सचिवालय सील, एलजी ने जारी किया आदेश
TAGGED:aimimAIMIM asked for 5 seats from SPLok Sabha electionsOwaisi's party
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

રેલવેમાં ખલાસી સિસ્ટમ થશે બંધ, નહીં થાય કોઇ નવી નિયુક્તિ

sanket
sanket
August 7, 2020
‘योगी धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग, भाजपा कर रही अधर्म’, राहुल गांधी ने साधा निशाना
चीन में तख्ता पलट और राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के हाउस अरेस्ट होने की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह
उत्तर प्रदेश : प्रयागराज हिंसा के ‘मास्टरमाइंड’ जावेद पंप का अवैध घर बुलडोजर से ध्वस्त, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
राहुल गांधी का चिर-परिचित जनसम्पर्क : आवास के बाहर ऑटो चालक की वर्दी में दिखे, ऑटो चालकों की समस्याएं सुनीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?