hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार : नीतीश सरकार का पत्रकारों को उपहार, पेंशन राशि में की गई ढाई गुना बढ़ोतरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार : नीतीश सरकार का पत्रकारों को उपहार, पेंशन राशि में की गई ढाई गुना बढ़ोतरी
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बिहार : नीतीश सरकार का पत्रकारों को उपहार, पेंशन राशि में की गई ढाई गुना बढ़ोतरी

Revoi Editor
Last updated: July 26, 2025 3:41 pm
Revoi Editor
Published: July 26, 2025
Share
SHARE

पटना, 26 जुलाई। बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई वाली जदयू नीत एनडीए सरकार ने चुनावी वर्ष में पत्रकारों को भी उपहार दिया है और उनकी पेंशन में ढाई गुना वृद्धि कर दी है। सरकार की घोषणा के तहत पहले पत्रकारों के लिए पहले से निर्धारित प्रतिमाह छह हजार रुपये की पेंशन अब बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। इसी क्रम में प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने पर उनके आश्रित पति/पत्नी को अब तीन हजार की जगह 10 हजार रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी।

पात्र पत्रकारों को अब प्रति माह 15 हजार रुपये पेंशन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर माह छह हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।’

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 26, 2025

आश्रित को मिलेगी प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन

उन्होंने आगे कहा, ‘साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।’

सामाजिक विकास में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है

सीएम नीतीश ने कहा, ‘लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।’

You Might Also Like

यूपी : योगी मंत्रिमंडल 2.0 में बरकरार रहेगा पुरानी कैबिनेट का सम्मान, नए विधायकों को भी मिलेगा मौका
यूपी चुनाव : बसपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में एक चौथाई मुस्लिम प्रत्याशी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे, स्थानीय मीडिया ने की निधन की पुष्टि
ट्विटर विवाद : एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को भेजा था धमकी भरा मैसेज
पीएम मोदी आज बीएचयू में संगमम का करेंगे उद्घाटन, तीन घंटा रहेंगे काशी में
TAGGED:bihargift to journalistsjournalists now get pension of 15 thousandNitish governmentpension amount increased by 2.5 times
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?