1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार, शाह-नड्डा ने की ताजपोशी
नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार, शाह-नड्डा ने की ताजपोशी

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार, शाह-नड्डा ने की ताजपोशी

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने पर कहा, “नितिन नवीन को अभिनंदन। वे एक विनम्र और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे 5 बार विधायक रह चुके हैं… आज उन्होंने अपने काम से जो जगह बनाई है, उसी कारण पार्टी ने कार्यकर्ता को सम्मान दिया है और यह केवल भाजपा में हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, “…उन्हें संगठन का भी अनुभव है, सरकार का भी अनुभव है और वे बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं लेकिन वे परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं। साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।

नितिन नबीन की आयु 45 साल है, और वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। बिहार सरकार में वह कई बार मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में मिली जिम्मेदारी के साथ ही संगठन के दायित्वों का भी निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। अब जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, तो वह इस पद को ग्रहण करने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं। इसके साथ ही उनके भविष्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की भी चर्चा जोरों पर है। भाजपा में ऐसा पहले भी हो चुका है। 2019 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष रहते हुए जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फिर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code