hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे के भीतर 24 फीसदी गिरी नए संक्रमितों की संख्या, अब 5 लाख से कम एक्टिव केस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे के भीतर 24 फीसदी गिरी नए संक्रमितों की संख्या, अब 5 लाख से कम एक्टिव केस
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे के भीतर 24 फीसदी गिरी नए संक्रमितों की संख्या, अब 5 लाख से कम एक्टिव केस

Vinayak Barot
Last updated: February 14, 2022 1:36 pm
Vinayak Barot
Published: February 14, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 फरवरी। कोविड-19 महामारी की कम हो रही तीसरी लहर के बीच लगातार दूसरे दिन रविवार को भी देश में 50 हजार से कम 34,113 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। शनिवार (44,877) के मुकाबले नए संक्रमितों की यह संख्या 24 प्रतिशत कम रही। नए संक्रमितों के सापेक्ष दिनभर में 91,930 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 269 मरीजों की मौत हुई, जिनमें केरल का 77 बैकलॉग जोड़कर 13 फरवरी की तारीख में 346 मौतें दर्शाई गईं।

रिकवरी रेट 97.68 फीसदी, सक्रियता दर 1.12 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार देश में अब कोविड मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 97.68 फीसदी तक जा पहुंची है जबकि एक्टिव रेट गिरकर 1.12 प्रतिशत तक चला गया है। इस क्रम में रविवार को 58,163 एक्टिव केस कम हुए। इसके साथ ही देश में अब कोविड पीड़ित इलाजरत मरीजों की संख्या पांच लाख से नीचे गिरकर 4,78,882 रह गई है।

अब सिर्फ केरल में एक लाख से ज्यादा इलाजरत मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर में तनिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है और मौजूदा दर 3.19 फीसदी है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 3.99 फीसदी पर है। इसी क्रम में अब केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां एक लाख से ज्यादा 1,61,104 एक्टिव केस हैं जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 50 हजार से नीचे गिरकर 49,876 हो गई है।

टीकाकरण का आंकड़ा 394 दिनों में लगभग 173 करोड़

इस बीच राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत 394 दिनों में अब तक 173 करोड़ के लगभग कुल 1,72,95,87,490 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें बीते 24 घंटे के दौरान टीकाकरण का लाभ लेने वाले 11,66,993 लोग भी शामिल हैं। वहीं 13 फरवरी को 10,67,908 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 75,18,03,766 लोगों के कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है।

You Might Also Like

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश- बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में बचाव कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज
पीएम मोदी जुलाई में फ्रांस जाएंगे, 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि
पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी की अब अमेरिका ने की निंदा, BJP की कार्रवाई पर भी जताई ‘खुशी’
मध्य प्रदेश : भोपाल के एक थाना प्रभारी ने इंदौर आकर महिला एसआई को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या
TAGGED:active casesactivity rateCorona crisis in Indiacorona infectionCovid-19newly infected
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?