hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 13 प्रतिशत कम हुए नए केस, अब 14.35 लाख इलाजरत मरीज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 13 प्रतिशत कम हुए नए केस, अब 14.35 लाख इलाजरत मरीज
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 13 प्रतिशत कम हुए नए केस, अब 14.35 लाख इलाजरत मरीज

Vinayak Barot
Last updated: February 4, 2022 1:25 pm
Vinayak Barot
Published: February 4, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 फरवरी। देश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। इस कड़ी मे पिछले 24 घंटे के दौरान डेढ़ लाख से कम 1,49,394 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा एक दिन पहले (1,72,433) के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर एक बार फिर 10 प्रतिशत से नीचे 9.27 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई।

अब तक 4 करोड़ से ज्यादा कोविड पीड़ित स्वस्थ, मृतकों की संख्या 5 लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को 2,46,674 कोविड मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। इसके साथ ही दो वर्ष पूर्व देश में इस महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक चार करोड़ से ज्यादा कुल 4,00,17,088 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। इसके विपरीत दिनभर में 631 लोगों की मौत हुई और इसमें केरल का 441 बैकलॉग जोड़कर तीन फरवरी की तारीख में कुल 1,072 मौतें दर्शाई गईं। इसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी पांच लाख के पार कुल 5,00,055 तक जा पहुंची है।

रिकवरी रेट 95.39 फीसदी, 24 घंटे में 98,352 एक्टिव केस घटे

मंत्रालय के अनुसार देश में मौजूदा रिकवरी रेट 95.39 फीसदी है जबकि एक्टिव केस 3.42 प्रतिशत है। इसी क्रम में 24 घंटे के भीतर 98,352 एक्टिव केस घटे। इसके साथ ही गुरुवार की रात तक देश में इलाजरत कोविड मरीजों की संख्या 15 लाख से घटकर 14,35,569 रह गई है।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

केरल –     एक्टिव केस 3,69,819     नए केस 42,667

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,66,878  नए केस 11,993

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 1,62,073    नए केस 15,252

कर्नाटक – एक्टिव केस 1,48,833     नए केस 16,436

384 दिनों में 168.47 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 384 दिनों में अब तक 168 करोड़ से ज्यादा कुल 1,68,47,16,068 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 55,58,760 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को 16,11,666 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही तीन फरवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 73.56 करोड़ तक जा पहुंची है।

You Might Also Like

बेंगलुरु टेस्ट : शतकवीर सरफराज व पंत की तूफानी पारियों के बाद फिर बिखरी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 107 रनों का लक्ष्य
AAP सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली सेवा विधेयक को बताया ‘राजनीतिक धोखाधड़ी’ और ‘संवैधानिक पाप’
विपक्षी एकजुटता के प्रयासों के बीच खड़गे का एलान – सभी पार्टियां एकजुट होकर लड़ेंगी 2024 का चुनाव
भारत और रूस वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर से ऊपर ले जाएंगे
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा पारित
TAGGED:active casesCorona crisis in Indiacorona infectionCovid-19recovery ratereduction in new infected
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?