hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेपाल : पहाड़ी पर मलबे में दिखे तारा एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान के परखच्चे, 14 शव बरामद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > नेपाल : पहाड़ी पर मलबे में दिखे तारा एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान के परखच्चे, 14 शव बरामद
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

नेपाल : पहाड़ी पर मलबे में दिखे तारा एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान के परखच्चे, 14 शव बरामद

Vinayak Barot
Last updated: May 30, 2022 11:45 am
Vinayak Barot
Published: May 30, 2022
Share
SHARE

काठमांडू, 30 मई। नेपाल में रविवार को लापता हुए तारा एयर के विमान का पता चल गया है। मुस्तांग के तासांग-2 के सवेयर में विमान का मलबा मिला है। विमान में 22 लोग सवार थे, क्रैश साइट से 14 लोगों के शव मिले। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। पहाड़ी पर विमान का मलबा 100 मीटर तक फैला हुआ है। इस विमान में चार भारतीय सवार थे।

रविवार को खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। सोमवार की सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू हुआ, जहां टीम को मलबा मिल गया । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, विमान में चार भारतीय नागरिकों और चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 22 लोग सवार थे। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले 19 यात्रियों को लेकर तारा एयर का 9 एनएईटी ट्विन इंजन वाले विमान का पोखरा हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद रविवार सुबह संपर्क टूट गया था।

लोगों ने सुनी तेज आवाज

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि मस्तंग जिले के कुछ स्थानीय निवासियों ने खैबांग क्षेत्र में तेज आवाज सुनी है, लेकिन खराब मौसम और कठिन भौगोलिक इलाके के कारण, सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग संदिग्ध दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता देवचंद्र लाल कर्ण ने कहा था कि एक आपातकालीन लोकेटर ट्रांसमीटर (ईएलटी) के आधार पर उन्होंने खैबांग में संभावित क्षेत्र का पता लगाया है। ईएलटी एक आपातकालीन बीकन है, जिसका उपयोग विमान में बचाव अधिकारियों को सतर्क करने और संकट में एक विमान के स्थान और पहचान को इंगित करने के लिए किया जाता है।

12 मिनट बाद संपर्क टूटा

9एन-एईटी ट्विन ओटर ने चालक दल के तीन सदस्यों सहित 22 लोगों को लेकर जोमसोम के लिए सुबह 9.55 बजे पोखरा से उड़ान भरी। एक बयान के मुताबिक, घोड़ेपानी इलाके में सुबह 10.07 बजे इसका संपर्क टूट गया। विमान में 13 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन सवार थे। विमान के संपर्क से बाहर होने के तुरंत बाद नेपाल सेना ने अपने कर्मियों को लेटे इलाके में तलाशी के लिए तैनात कर दिया।

You Might Also Like

पेरू में भीषण सड़क हादसा: सड़क से फिसल कर नदी में गिरी यात्री बस, 10 लोगों की मौत, 25 घायल
रूस और उत्तर कोरिया के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक समझौता करेंगे: पुतिन
केंद्रीय बजट 2026 से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सिल्वर 9 प्रतिशत तक फिसली
बुलडोजर एक्शन पर SC के फैसले को लेकर यूपी सरकार बोली – ये आदेश दिल्ली के संदर्भ में, हम इसमें पार्टी नहीं…’
पाकिस्तान : इमरान खान के बेडरूम में जासूसी डिवाइस लगाने की कोशिश, बानी गाला का कर्मचारी गिरफ्तार
TAGGED:14 bodies recoverednepalTara Air crashed plane
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?