hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेपाल ने चार्ल्स शोभराज पर लगाया 10 वर्षों का एंट्री बैन, कतर के रास्ते फ्रांस के लिए किया निर्वासित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > नेपाल ने चार्ल्स शोभराज पर लगाया 10 वर्षों का एंट्री बैन, कतर के रास्ते फ्रांस के लिए किया निर्वासित
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

नेपाल ने चार्ल्स शोभराज पर लगाया 10 वर्षों का एंट्री बैन, कतर के रास्ते फ्रांस के लिए किया निर्वासित

Vinayak Barot
Last updated: December 23, 2022 8:25 pm
Vinayak Barot
Published: December 23, 2022
Share
SHARE

काठमांडू, 23 दिसम्बर। भारतीय और वियतनामी मूल के लोगों की हत्या करने वाले कुख्यात फ्रांसीसी ‘सीरियल किलर’ चार्ल्स शोभराज को यहां की एक जेल से रिहा होने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को फ्रांस भेज दिया गया। उसने 1970 के दशक में एशियाभर में की गई हत्याओं के लिए अधिकतर सजा यहां की जेल में काटी। अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के दो दिन बाद शोभराज को काठमांडू की केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया और उसके यात्रा दस्तावेजों को आगे की प्रक्रिया के लिए आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

नेपाल आने पर 10 वर्षों के लिए बैन

नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने 78 वर्षीय चार्ल्स शोभराज को रिहा करने और वापस उसके गृह देश भेजने का आदेश दिया था। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता फनींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि शोभराज अगले दस वर्षों तक नेपाल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। पोखरेल ने कहा कि गृह मंत्रालय ने चार्ल्स शोभराज को निर्वासित कर दिया है और अगले दस वर्षों के लिए नेपाल में उसके प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। शोभराज पहले कतर एअरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर 647 से दोहा और फिर पेरिस के लिए रवाना होगा।

2 विदेशी पर्यटकों की हत्या का था दोषी

‘बिकिनी किलर’ के नाम से भी कुख्यात चार्ल्स शोभराज को नेपाल में दो विदेशी पर्यटकों की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। शोभराज ने 1975 में नेपाल में एक अमेरिकी पर्यटक कोनी जो ब्रोंजिच की हत्या की थी। इसके अलावा उसे 2014 में उसे कनाडाई बैकपैकर लॉरेंट कैरिएर की हत्या का दोषी ठहराया गया था।

शोभराज ने अपनी रिहाई के लिए नेपाली सुप्रीम कोर्ट में की थी अपील

नेपाल की जेल में 17 साल सजा काटने के बाद शोभराज ने अपनी रिहाई के लिए नेपाली सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इस अपील में उसने दावा किया था कि वह निर्धारित अवधि से अधिक का समय जेल में बिता चुका है। नेपाल में उन कैदियों को रिहा करने का कानूनी प्रावधान है, जो कारावास के दौरान अच्छे चाल-चलन के साथ सजा का 75 फीसदी हिस्स जेल में बिता चुके हों।

‘खूब जिऊंगा और परिवार के साथ मजे करूंगा‘

इस बीच चार्ल्स शोभराज ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह रिहा होने के बाद सीधे फ्रांस में अपने परिवार के पास जाएगा। शोभराज ने उम्मीद जताई कि वह कई साल तक जीवित रहेगा। वियतनामी मां और भारतीय पिता के बेटे चार्ल्स शोभराज के पास फ्रांसीसी नागरिकता है। उसने अपने इंटरव्यू में 2003 में नेपाल के एक कैसीनो से गिरफ्तारी की पुष्टि भी की। उसने 1976 से 1997 के बीच दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद के दौरान के अनुभवों को भी शेयर किया। शोभराज ने यह भी दावा किया कि उसने एअर इंडिया के कंधार विमान अपहरण को लेकर जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के साथ भी बात की थी।

You Might Also Like

कांग्रेस की अपने नेताओं को नसीहत – कोई बयान दिया गया तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा
नीरज चोपड़ा ने 5 दिनों में जीता दूसरा खिताब, गोल्डन स्पाइक मीट में 85.29 मीटर के प्रक्षेप से बाजी मारी
भारत में कोरोना : लगातार तीसरे दिन 8 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले लगभग 48 हजार
राम मंदिर दान पात्र मामले की जांच तेज, अयोध्या पहुंची एसआटी की टीम, पक्ष-विपक्ष और संत समाज ने दी प्रतिक्रिया
आईपीएल-17 : चैम्पियन CSK की श्रेष्ठ शुरुआत, उद्घाटन मैच में RCB को 6 विकेट से शिकस्त दी
TAGGED:10-year entry banCharles SobhrajnepalSobhraj deported to France
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?