hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव से पूर्व NDA की ताकत बढ़ी, अब JDS भी होगा गठबंधन का हिस्सा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > लोकसभा चुनाव से पूर्व NDA की ताकत बढ़ी, अब JDS भी होगा गठबंधन का हिस्सा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

लोकसभा चुनाव से पूर्व NDA की ताकत बढ़ी, अब JDS भी होगा गठबंधन का हिस्सा

Vinayak Barot
Last updated: September 22, 2023 6:00 pm
Vinayak Barot
Published: September 22, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 सितम्बर। अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ताकत में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई, जब कर्नाटक का तीसरे नंबर के राजनीतिक दल जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) गठबंधन का हिस्सा बन गया।

कुमारस्वामी की अमित शाह से मुलाकात के बाद हुआ फैसला

दरअसल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने आज दिन में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया। शाह व कुमारस्वामी की मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

जेपी नड्डा ने गठबंधन में नए सहयोगी का किया स्वागत

इस बीच जेपी नड्डा ने कुमारस्वामी और अमित शाह संग तस्वीरें शेयर करके इस नए गठबंधन की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस के मुखिया कुमारस्वामी से बात की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया। हम उनका एनडीए में हार्दिक स्वागत करते हैं।’

Met Former Chief Minister of Karnataka and JD(S) leader Shri H.D. Kumaraswamy in the presence of our senior leader and Home Minister Shri @AmitShah Ji.
I am happy that JD(S) has decided to be the part of National Democratic Alliance. We wholeheartedly welcome them in the NDA.… pic.twitter.com/eRDUdCwLJc

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 22, 2023

गौरतलब है कि भाजपा और जेडीएस के बीच लंबे समय से गठबंधन को लेकर बात चल रही थी। दक्षिण भारत में कर्नाटक भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ रहा है। 28 सीटों वाले इस राज्य में जेडीएस को साथ लाने से उसे फायदा हो सकता है। इसके अलावा सामाजिक समीकरणों को साधने में भी उसे मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कुमारस्वामी ने वर्ष 2018 में कांग्रेस के समर्थन से दूसरी बार राज्य की सत्ता संभाली थी। लेकिन एक वर्ष बाद ही कांग्रेस व जेडीएस के कई विधायकों के इस्तीफे के चलते उनकी सरकार गिर गई थी। हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा और जेडीएस का बुरा हाल हुआ था। वहीं कांग्रेस ने बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी की थी।

You Might Also Like

कश्मीर में मरेगा आतंकवाद का ‘रावण’, शाह की बैठक, LG समेत कई अफसर मौजूद
पीएम मोदी ने की पोप फ्रांसिस के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
जोधपुर हिंसा : हालात सामान्य, कर्फ्यू के बीच अब तक 100 से अधिक लोग गिरफ्तार
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 हजार से 25 हजार रुपये के मूल्य वाले स्टांप पत्र अवैध करार, होंगे चलन से बाहर
मरियम नवाज ने पीटीआई प्रमुख पर किया प्रहार, कहा- इमरान खान का खेल खत्म हो गया है
TAGGED:BJPJDS also joins NDALok Sabha electionsNDA's strength increased
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीअंतरराष्ट्रीय

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

August 11, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?