1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. उत्तर प्रदेश : हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन से ब्राह्मणों को लुभाएगी भाजपा
उत्तर प्रदेश : हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन से ब्राह्मणों को लुभाएगी भाजपा

उत्तर प्रदेश : हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन से ब्राह्मणों को लुभाएगी भाजपा

0
Social Share

लखनऊ, 3 सितम्बर। समाजवादी पार्टी और बसपा की ओर से अपने बेस वोट बैंक ब्राह्मण को तोड़ने की कोशिश को नाकाम करने के लिए भाजपा अब प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है। यह सम्मेलन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। जिसकी शुरूआत पांच सितंबर को शिक्षक दिवस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के दिग्गज भाजपाई करेंगे।

भाजपा ने इन आयोजनों में शामिल होने वाले मुख्य वक्ताओं पर निर्णय लिया। इस पूरे अभियान का मुखिया प्रदेश महामंत्री सांसद सुब्रत पाठक को बनाया गया है। सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन इस सम्मेलन में सम्मिलित होगें। 5 सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में और छह सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में ये सम्मेलन होंगे। इसमें समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्ध वर्ग आमंत्रित किए जाएंगे।

पांच सितंबर को ये दिग्गज यहां होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में। इसी तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा, बीएल वर्मा बरेली, पंकज चौधरी गोरखपुर में, अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code