hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली में कोरोना से राहत : अस्पतालों में 95% से ज्यादा कोरोना बेड खाली, अब 1,918 एक्टिव केस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > दिल्ली में कोरोना से राहत : अस्पतालों में 95% से ज्यादा कोरोना बेड खाली, अब 1,918 एक्टिव केस
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

दिल्ली में कोरोना से राहत : अस्पतालों में 95% से ज्यादा कोरोना बेड खाली, अब 1,918 एक्टिव केस

sanket
Last updated: June 22, 2021 7:11 pm
sanket
Published: June 22, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 की दूसरी लहर तेजी से कम हो रही है। इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि अप्रैल के अंतिम हफ्ते में 28 हजार को पार करने वाली नए मरीजों की दैनिक संख्या अब 100 के आसपास रह गई है।

कोरोना की कम होती रफ्तार का असर अस्पतालों में उपलब्ध बेड पर भी दिखाई दे रहा है। कहां तो बेड के लिए मारा मारी मची थी, वहीं अब 95 फीसदी से ज्यादा कोरोना बेड खाली हैं।

दिल्ली सरकार के कोरोना एप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सभी अस्पतालों को मिलाकर कुल 27,226 कोरोना बेड हैं और इनमें से 25,948 बेड खाली हैं। अभी सिर्फ 1,278 बेड पर ही मरीज हैं।

आईसीयू बेड भी बड़ी संख्या में खाली हैं। दिल्ली के सभी कोरोना अस्पतालों को मिलाकर सिर्फ 10 फीसदी आईसीयू बेड पर मरीज हैं। दिल्ली के अस्पतालों में अभी कुल 6,626 आईसीयू बेड हैं, जिनमें 685 पर मरीज हैं और 5,941 बेड खाली हैं।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान अप्रैल के अंतिम हफ्ते से लेकर मई के पहले हफ्ते के बीच दिल्ली में आईसीयू बेड की भारी किल्लत थी। लगभग सभी अस्पतालों में आईसीयू बेड भर चुके थे। यही हाल सामान्य बेड का भी था। बीती एक मई दिल्ली के सभी कोरोना अस्पतालों को मिलाकर सिर्फ छह फीसदी बेड ही खाली थे।

एलएनजेपी में सोमवार को सिर्फ 4 मरीज भर्ती हुए
फिलहाल इस समय दिल्ली के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में दो हजार में से 1,818 बेड खाली हैं। एलएनजेपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी सिर्फ 182 कोरोना मरीज भर्ती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिन एलएनजेपी में सिर्फ 4 मरीज भर्ती हुए, जो संख्या पहले करीब 200-250 हुआ करती थी।

हालांकि खाली बेड को देखकर कोरोना की गम्भीरता को कम नहीं आंका जाना चाहिए। डॉ. सुरेश कुमार ने भी कहा कि दिल्ली सरकार और अस्पताल प्रशासन तीसरी लहर की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अब भी बेड और ब्लॉक पर काम कर रहे हैं। एक तरफ रामलीला मैदान में 500 आईसीयू बेड तैयार हैं, वहीं तीसरी लहर में बच्चों पर खतरे की आशंका को देखते हुए एलएनजेपी में बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाया जा रहा है।

कमोबेश यही स्थिति अन्य सभी अस्पतालों की है। जीटीबी अस्पताल में 1,800 में 1,603, बुराड़ी अस्पताल में 700 में 687, राजीव गांधी अस्पताल में 650 में 643 और अंबेडकर अस्पताल में 600 में 599 बेड खाली हैं।

दिल्ली में 134 नए संक्रमित, कुल 1,918 एक्टिव केस
इस बीच दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 134 नए केस दर्ज किए गए। सोमवार को यह संख्या 89 थी। फिलहाल 467 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और आठ मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब 1,918 एक्टिव केस हैं। यानी इतने मरीजों की इलाज चल रहा है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर शिवसेना विधायक ने पार्टी के पदों से दिया इस्तीफा
इजरायल की चौतरफा हमले की तैयारी, गाजा सीमा पर टैंक सहित डटे हजारों सैनिक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिनी सीरीज में शिखर धवन करेंगे कप्तानी, कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम
अहमदाबाद टेस्ट : ख्वाजा और ग्रीन की द्विशतकीय भागीदारी से ऑस्ट्रेलिया सुरक्षित, अश्विन ने 6 शिकार कर बनाया रिकॉर्ड
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 719 अंक टूटा, निफ्टी 244 अंक कमजोर
TAGGED:Corona cases in DelhiCovid-19Hindi news
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?