1. Home
  2. देश-विदेश
  3. कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दिग्विजय ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दिग्विजय ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
Social Share

नई दिल्ली, 26 सितम्बर । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है। राहुल गांधी ने रविवार को कहा, “डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह निडर तथा प्रतिभाशाली हैं और देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उन मुद्दों की वह बड़ी समझ रखते हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘भारत में बड़े आर्थिक सुधारों के साथ मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून, शिक्षा का अधिकार व सूचना के अधिकार जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, मशहूर अर्थशास्त्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code