1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामले 40 हजार से कम, रिकवरी दर 97.40%
भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामले 40 हजार से कम, रिकवरी दर 97.40%

भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामले 40 हजार से कम, रिकवरी दर 97.40%

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 अगस्त। दक्षिणी राज्य केरल में कोविड-19 की भयावहता तनिक कम होते ही राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका असर दिखने लगा है। इसी क्रम में लगातार तीसरे दिन देश में जहां नए संक्रमितों की संख्या 40 हजार से कम दर्ज की गई वहीं रिकवरी दर भी बढ़कर 97.40 फीसदी तक जा पहुंची। इसके साथ ही कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या भी घटकर चार लाख के करीब रह गई है।

केरल में 20 हजार से कम नए संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार केरल में बीते 24 घंटे के अंदर 20 हजार से कम 18,607 नए केस पाए गए जबकि 20,108 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 93 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 1,594 की दैनिक गिरावट के साथ राज्य में रविवार तक कुल 1,77,091 मरीज इलाजरत थे।
महाराष्ट्र सहित 7 राज्यों में बढ़े एक्टिव मामले

केरल के विपरीत महाराष्ट्र सहित 7 राज्यों में दैनिक आधार पर एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। महाराष्ट्र में रविवार को 5,508 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 4,895 लोग स्वस्थ हुए जबकि 151 जानें गईं। आठ अगस्त को महाराष्ट्र इकलौता राज्य रहा, जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 492 की दैनिक वृद्धि के बाद राज्य में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 74,944 हो गई है। महाराष्ट्र के बाद सिर्फ तमिलनाडु में 121 एक्टिव केस बढ़े जबकि हिमाचल प्रदेश (13), गुजरात (11), उत्तर प्रदेश (7), लद्दाख (4) व अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (1) यह वृद्धि मामूली रही।

देश में 35,499 नए केस, 39,686 स्वस्थ
मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 24 घंटे के अंदर 35,499 नए केस पाए गए और 447 लोगों की मौतहुई जबकि 39,686 लोग स्वस्थ हुए। देश में अब तक 3.19 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस जानलेवा बीमारी से निजात पाई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 4.28 लाख से ज्यादा हो चुकी है। एक्टिव केस में 4,634 की दैनिक गिरावट के साथ रविवार तक देश में 1.26 फीसदी की दर से कुल 4,02,188 इलाजरत मरीज थे।

अब तक 50.86 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण
इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत 205 दिनों में अब तक 50.86 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। हालांकि रविवार को अवकाश के कारण सिर्फ 16.11 लाख लोगों का ही टीकाकरण हो सका। उधर आईसीएमआर के अनुसार रविवार को 13.71 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही आठ अगस्त तक देश में लगभग 48.11 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –
24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 35,499
24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 39,686
24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 447
अब तक कुल संक्रमित : 3,19,69,954
अब तक कुल स्वस्थ : 3,11,39,457
रिकवरी दर : 97.40%
अब तक कुल मौतें : 4,28,309
मृत्यु दर : 1.34%
इलाजरत मरीज : 4,02,188 (दैनिक गिरावट 4,6334)
सक्रियता दर : 1.26%
24 घंटे के दौरान टीककरण : 16,11,590
205 दिनों में कुल टीकाकरण : 50,86,64,759
24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 13,71,871
अब तक कुल सैम्पल की जांच : 48,10,86,124.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code