1. Home
  2. देश-विदेश
  3. यूपी : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- इन्होंने गंगा मैया को भी धोखा दिया
यूपी : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- इन्होंने गंगा मैया को भी धोखा दिया

यूपी : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- इन्होंने गंगा मैया को भी धोखा दिया

0
Social Share

हमीरपुर, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार शाम आया समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विजय रथ आज सुबह फिर हुंकार भरते हुए अपनी यात्रा को शुरू किया। यह रथ शहर से होते हुए कुरारा जनसभा पहुंचा, जहां अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश यादव को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

सपा अध्यक्ष का विजय रथ हमीरपुर के डाक बंगले से कुरारा की जनसभा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड में सारे विधायक और सांसद भाजपा के हैं लेकिन बुंदेलखंड के किसान आज भी परेशान हैं। दोगुनी आय के दावे पर धोखा दिया गया। भाजपा सरकार पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों पर रोकथाम नहीं कर पा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत दी गई गैस बुझ गई है। किसान के सम्मान और बेरोजगारों के लिए यह यात्रा जारी रहेगी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि नवेली प्लांट भाजपा आज तक चालू नहीं कर पाई। सपा सरकार में सभी जिलों में बड़ी मंडिया बनीं लेकिन भाजपा उसे आज तक चालू नहीं कर पाई। भाजपा ने गंगा मैया को धोखा दिया है, समाजवादी सरकार गाय की सेवा करेगी। सपा सरकार द्वारा दिए गए लैपटॉप आज भी चल रहे हैं। स्वदेशी उद्योग कैसे बढ़े? इसलिए यह यात्रा कानपुर से शुरू की गई।

उन्होंने एलान किया कि हम सरसों के तेल के दाम कम करने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव भी भाजपा को हराने के लिए यात्रा कर रहे हैं। आने वाले समय में सभी अन्य दलों को भी शामिल करके चुनाव लड़ा जाएगा। अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को आने वाले समय में शामिल करने का संकेत भी दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code