hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नॉर्वे में एक व्यक्ति ने दुकान पर किया तीर धनुष से हमला, पांच की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > नॉर्वे में एक व्यक्ति ने दुकान पर किया तीर धनुष से हमला, पांच की मौत
देश-विदेशहिन्दी

नॉर्वे में एक व्यक्ति ने दुकान पर किया तीर धनुष से हमला, पांच की मौत

sanket
Last updated: October 14, 2021 12:34 pm
sanket
Published: October 14, 2021
Share
SHARE

कोपेनहेग, 14 अक्टूबर। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लगभग 82 किलोमीटर दूर कोंग्सबर्ग में एक व्यक्ति ने धनुष-तीर से कई हमले किये जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार रात बताया कि बताया कि घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रमुख ओविंद आस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 18:13 बजे यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने धनुष और तीर से लोगों पर हमले किये हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय समयानुसार करीब 18:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति ने परचून की दुकान के पास लोगों पर तीर कमान से हमला किया। पुलिस ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रमुख ओएविंद आस ने बताया, “व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। अब तक हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक इस व्यक्ति ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। कई लोग घायल हैं और कई लोगों की मौत हो गई है।” प्रभावित इलाके का दायरा काफी बड़ा बताया गया है। यह वारदात शहर के केंद्र में हुई।

वहीं पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है और उसका आतंकवाद से संबंध होने पर भी टिप्पणी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि और जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। नॉर्वे की कार्यवाहक प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग ने इस घटना को वीभत्स करार दिया जबकि प्रधानमंत्री बनने जा रहे जोनास स्टोएरे ने इसे ‘क्रूर और नृशंस’ बताया। घायलों में पुलिस अफसर भी नॉर्वे के मीडिया ने लिखा है कि हिंसा के डर से शहर के कई इलाकों को खाली करा लिया गया था। घटना स्थल पर दर्जनों हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस पहुंची थीं। घायलों को आईसीयू में रखा गया है।

You Might Also Like

बिहार : भाजपा एमएलए ने अपनी ही पार्टी के विधायक के बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस : गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह
छत्तीसगढ़ में ACB and EOW की बड़ी कार्रवाई : आबकारी और DMF घोटाले में तड़के 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, स्टील के आयात पर टैरिफ किया डबल, इस देश की बढ़ेंगी मुश्किलें
महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह
TAGGED:International newsNorvey
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?